Tag Archives: #CMYogiAdityanath

युवाओं को सरकारी नौकरी, किसानों को सस्ता कर्ज और चित्रकूट को नई रफ्तार: जानिए यूपी सरकार के वो बड़े फैसले जो आपसे जुड़े हैं

लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास का एक नया खाका तैयार किया गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में बुनियादी सुविधाओं, रोजगार, शिक्षा और कृषि को मजबूती देने के लिए कुल 23 अहम प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगा दी गई है सैन्य दिग्गजों और जवानों …

Read More »

यूपी में बुजुर्गों की पेंशन व्यवस्था बदली! अब 3,000 की जगह 1,500-1,500 रुपये की दो किस्तों में सीधे खाते में भेजी जा रही राशि।

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन भुगतान की प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने अब 3,000 रुपये की त्रैमासिक पेंशन को एक साथ देने के बजाय 1,500-1,500 रुपये की दो बराबर किस्तों में बांट दिया है। सितंबर 2026 से यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में …

Read More »

UPSSSC वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती: उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग में 1308 पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां, ऐसे करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पशुपालन निदेशालय में काम करने का बेहतरीन अवसर आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वेटनरी फार्मासिस्ट के 1,308 पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की खिड़की 14 सितंबर से खुल चुकी है। मुख्य तिथियां और आवेदन शुल्क …

Read More »

यूपी के अधिवक्ताओं को 5 लाख का स्वास्थ्य कवच और हाइटेक सुविधाएं: जानिए योगी सरकार के बड़े फैसले

उत्तर प्रदेश में न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने और अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वकीलों की सुरक्षा, बुनियादी ढांचे और तकनीकी विकास से जुड़े अनेक बड़े कदम उठाने का ऐलान किया। 1. आधुनिक तकनीक और ‘फ्यूचर रेडी’ जस्टिस सिस्टम तकनीक के …

Read More »

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का कायाकल्प: ₹1600 करोड़ का बड़ा मास्टरप्लान

प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इस स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत हो रही है। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (गोमतीनगर विस्तार) में ₹855 करोड़ से अधिक की लागत से 1,010 बिस्तरों वाला एक विशाल अस्पताल भवन बनने जा रहा है। इसके साथ ही, लोहिया संस्थान में किडनी, लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी सुपर-स्पेशियलिटी यूनिट्स भी अब पूरी तरह बनकर …

Read More »

खेतों में क्रांति और हाथों में रिमोट: कैसे UP की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं हाई-टेक ‘ड्रोन दीदी’

कभी जिन हाथों में सिर्फ हंसिया और कुदाल हुआ करती थी, आज उन्हीं हाथों में हाई-टेक ड्रोन का रिमोट कंट्रोल है। भारत के ग्रामीण इलाकों में एक मौन बदलाव चल रहा है, जहाँ खेती-किसानी के पुराने और थका देने वाले तरीकों की जगह आधुनिक तकनीक ले रही है। इस बदलाव की सबसे खूबसूरत तस्वीर ‘नमो ड्रोन दीदी’ पहल के जरिए …

Read More »

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के नेतृत्व मे बैक कर्मियों ने की हड़ताल, 500 करोड़ का लेनदेन रहा ठप

रायबरेली। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के नेतृत्व में बैक कर्मियों ने शुक्रवार को हड़ताल की। इससे बैंको के शटर बंद रहे। यह हड़ताल ५ दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई मे हुवे भेदभाव के विरोध में की गई। इस दौरान बैंक कर्मियों और अधिकारियों ने भारतीय बैंक संघ की वादाखिलाफी के खिलाफ आवाज उठाई। हड़ताल के कारण 500 करोड़ रुपए का …

Read More »

सूखे खेतों से सुनहरी कमाई तक: बांदा में ‘खेत-तालाब योजना’ ने कैसे बदली बुंदेलखंड के किसानों की तकदीर

एक दौर था जब बुंदेलखंड की प्यास बुझाने के लिए रेलगाड़ियों के जरिए पानी पहुंचाना पड़ता था। बांदा के किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बस बारिश की दुआ मांगते थे। अगर बादल मेहरबान हुए तो ठीक, वरना फसल सूखने के साथ-साथ परिवार पालने का संकट भी खड़ा हो जाता था। पानी की इसी किल्लत से तंग आकर कई किसान …

Read More »

झांसी से उठी श्वेत क्रांति की नई लहर: 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के सपने को पंख लगाता ‘डेयरी कॉन्क्लेव 2026’

Dairy Conclave- स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम (स्वदेशी उन्नत गोवंश, समृद्ध निवेश, सुरक्षित भविष्य, खुशहाल उत्तर प्रदेश) का दिनांक 11 सितम्बर 2026 को दीन दयाल आडिटोरियम, झांसी में आयोजन उत्तर प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और ग्रामीण जनजीवन में खुशहाली लाने के उद्देश्य से राज्य के डेयरी सेक्टर में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। इसी दिशा में …

Read More »

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कों की सूरत बदलने की तैयारी: सीएम योगी ने दिए अस्पतालों, स्कूलों और बाजारों के रास्तों को तुरंत सुधारने के आदेश

आगामी पर्वों के दौरान आम जनता को सफर में कोई दिक्कत न हो, इसे लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। लखनऊ में आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि जहां लोगों की आवाजाही सबसे ज्यादा होती है—जैसे अस्पताल, शिक्षण संस्थान, मुख्य बाजार और सरकारी दफ्तर—वहां के रास्तों की …

Read More »

लखनऊ में गूंजी उत्तराखंड के पुरोधाओं की याद: पंडित गोविंद बल्लभ पंत और जनकवि ‘गिर्दा’ को श्रद्धांजलि

राजधानी लखनऊ आज राजनीति और लोक-संस्कृति के एक अनोखे संगम की गवाह बनी। अवसर था स्वतंत्र भारत के महान जननायक व उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत और उत्तराखंड की सांस्कृतिक चेतना को अपनी कविताओं से नई दिशा देने वाले जन-कवि गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ की जयंती का। बीरबल साहनी मार्ग पर सजी साहित्यिक और सांस्कृतिक …

Read More »

तीसरी आंख की नजर में होगी शहर की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था, सेफ सिटी योजना के तहत 30 स्थानों पर लगेंगे 100 CCTV कैमरे, जलकल परिसर में कंट्रोल रूम

रायबरेली: सेफ सिटी योजना के तहत शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका ने 99.66 लाख रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद शहर के 30 प्रमुख स्थानों पर 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे। पालिका के जलकल परिसर मे बनने वाले कंट्रोल रूम से इन सभी कैमरों की मॉनिटरिंग की जाएगी। …

Read More »

कांग्रेस (AICC) कमेटी रायबरेली में हुआ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का संवाद कार्यक्रम

रायबरेली: एआईसीसी AICC सदस्य अवध क्षेत्र व रायबरेली प्रभारी अब्दुल हन्नान वा अमेठी सांसद केएल शर्मा ने किया पदाधिकारियों, बूथ लेवल के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से आने वाले 2027 विधान सभा चुनाव की तैयारियों का संवाद करके उसका जायजा लिया। हन्नान ने अपने संबोधन मे कहा की आप रायबरेली वालों बहुत खुदकिस्मत हो की कांग्रेस पार्टी के जननायक …

Read More »

साँसों की जंग और नवाबों के शहर लखनऊ का कमाल: जानिए ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026’ की पूरी कहानी

जब भी देश के सबसे साफ-सुथरे शहरों की चर्चा होती है, तो आमतौर पर इंदौर का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। लेकिन साल 2026 के ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण’ ने एक नया और चौंकाने वाला अध्याय लिख दिया है। हवा को सांस लेने योग्य बनाने की इस देशव्यापी होड़ में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने बाजी मारते हुए …

Read More »

डेयरी कॉन्क्लेव 11 सितंबर, 2026 झांसी : महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान, नई दूध क्रांति

जो बुंदेलखंड कभी सूखे और आर्थिक तंगी के लिए जाना जाता था, आज वही इलाका उत्तर प्रदेश में दूध क्रांति का नया गढ़ बन चुका है। इस बड़े बदलाव की सबसे खास बात यह है कि इसकी असली कमान ग्रामीण महिलाओं के हाथों में है। जो महिलाएं कल तक सिर्फ घर-परिवार संभाला करती थीं, आज वे सफल डेयरी कारोबारी बनकर …

Read More »

यूपी मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना 2026: देसी गायों के पालन पर पाएं ₹15,000 तक की वित्तीय सहायता

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के डेयरी किसानों और गो-पालकों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना’ का संचालन किया है। ‘नंद बाबा दुग्ध मिशन’ के तहत लागू की गई इस योजना का प्राथमिक लक्ष्य राज्य में साहीवाल, गिर और थारपारकर जैसी उच्च नस्ल की स्वदेशी गायों के पालन को बढ़ावा देना …

Read More »

CM योगी की प्रदेशवासियों के नाम पाती: ‘AI साक्षरता से सशक्त बनेगा उत्तर प्रदेश, हर नागरिक तक पहुंचे ज्ञान का प्रकाश’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक विशेष पाती साझा किया है. मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, शिक्षक वह दीप हैं, जो ज्ञान का प्रकाश फैलाकर आने वाली पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इसी ज्ञान के विस्तार और प्रत्येक व्यक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में 8 सितंबर को हम अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाएंगे। हमारी सरकार परंपरागत …

Read More »

लोलार्क षष्ठी 2026: संतान सुख की मनोकामना के लिए 17 सितंबर को लोलार्क कुंड में होगा पवित्र स्नान

लोलार्क षष्ठी स्नान:मान्यता है कि इस विशेष तिथि पर मध्यरात्रि के बाद से ही नि:संतान दंपती संतान सुख की प्राप्ति के लिए कुंड में स्नान करते हैं धार्मिक मान्यता: स्नान के पश्चात श्रद्धालु अपने गीले वस्त्र वहीं कुंड के पास छोड़ते हैं, फल दान करते हैं तथा जीवनभर के लिए किसी एक फल या सब्जी का त्याग (संकल्प) करते हैं …

Read More »

जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया में रवि शंकर सिंह को मिली नई जिम्मेदारी; पत्रकारों के लिए ‘पत्रकार आयोग’ व 20 लाख के बीमा की उठाई मांग

रवि शंकर सिंह को एक और नई जिम्मेदारी मिली। राष्ट्रीय अध्यक्ष,डॉक्टर अनुराग सक्सेना की संतुति पर बनाए गए जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया के जिला मेंबर। रायबरेली सदर तहसील छेत्र के डिडौली गांव निवासी रवि शंकर सिंह पुत्र हरिकेश को जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया का डिस्ट्रिक मेम्बर नियुक्त किया गया है। यह खबर सुनते ही रवि शंकर सिंह के परिवार के …

Read More »

डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान-निकोबार के नए उप-राज्यपाल नियुक्त, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के मौजूदा राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नया उप-राज्यपाल (Lieutenant Governor) नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई। वह वर्तमान उप-राज्यपाल एडमिरल (सेवानिवृत्त) डी.के. जोशी का स्थान लेंगे । उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम …

Read More »

जन्मे कन्हाई… हर ओर गूंज उठी बधाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था और श्रद्धा से सराबोर हुआ पूरा जिला

रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को पूरा शहर आस्था और श्रद्धा में सराबोर हो गया। घरों और मंदिरों में कान्हा के स्वागत के लिए आकर्षक सजावट की गई। रात में घड़ी की दोनों सुइयां 12 पर पहुंचते ही मंदिरों और घरों में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। इसके साथ ही घंटे-घड़ियाल बज उठे और नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल …

Read More »

IND vs PAK: वुमेंस एशिया कप में आज महामुकाबला! जानें फ्री में कैसे और कहां देखें LIVE मैच, भारत-पाकिस्तान मैच LIVE

IND W vs PAK W Free Streaming Details: वुमेंस एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने जा रहा है। इस बड़े मैच पर सभी की नजरें हैं. आइए जानते हैं कि इस मैच को फ्री में कैसे देखा जा सकता है. भारत और पाकिस्तान के बीच खेल जगत में हमेशा से राइवलरी रही है. जब भी …

Read More »

DGME की कुर्सी पर अब IAS नहीं, डॉक्टर होंगे तैनात, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी की वरिष्ठता सूची

लखनऊ। चिकित्सा शिक्षा विभाग में महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (DGME) के पद को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब इस महत्वपूर्ण पद पर IAS अधिकारी की जगह वरिष्ठ डॉक्टर की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों के वरिष्ठतम नियमित प्रधानाचार्यों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। बताया जा रहा है …

Read More »

चार नए पुल बनाए जाएंगे, एक का होगा विस्तार, 50 हजार लोगों को आवागमन में मिलेगी सहूलियत

रायबरेली। डलमऊ पंप कैनाल नहर पर जर्जर चार पुलों की जगह नए पुल बनाए जाएंगे। एक पुल का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान डलमऊ पंप कैनाल का पानी 38 दिन तक बंद रखा जाएगा। आठ साल से जर्जर पुलों के बनने से करीब 50 हजार लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। इन पुलों के निर्माण में करीब सात करोड़ रुपये …

Read More »

फर्रुखाबाद में बोले योगी: हर संभव मदद पहुंचाएगी सरकार, 1000 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट, बेघर 31 लोगों को पट्टा

Farrukhabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गंगा की बाढ़ से घिरे 1,000 परिवारों को 26 प्रकार की सामग्री से सुसज्जित राहत किट वितरित कीं। साथ ही, बेघर हुए 31 बाढ़ पीड़ितों को आवासीय भूमि का पट्टा और मकान निर्माण …

Read More »

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को BSP कन्वीनर पद से हटाया,  कहा कि वह अभी मैच्‍योर नहीं हैं

यूपी चुनाव 2027 से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर बड़ा बयान दिया है. मायावती ने कहा कि आकाश आनंद अभी मैच्योर नहीं हुए हैं और उन्हें अभी परिपक्व होने की जरूरत है. जब तक वह पूरी तरह परिपक्व नहीं हो …

Read More »

काशी में गंगा का रौद्र रूप! PM मोदी ने मेयर-DM से फोन पर लिया जायजा, राहत शिविरों की व्यवस्थाओं पर की चर्चा

वाराणसी में गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान पार कर गया है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर मेयर और जिलाधिकारी से बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया. PM मोदी ने राहत कार्यों की जानकारी लेते हुए लोगों को कम से कम परेशानी होने के निर्देश दिए. गंगा का जलस्तर 70.29 मीटर पहुंच गया है. वरुणा से 328 परिवार …

Read More »

सरहद के रक्षक अब संभालेंगे रामनगरी की कमान: एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

देश की सीमाओं पर वायु सेना का नेतृत्व करने से लेकर अयोध्या के भव्य राम मंदिर का प्रबंधन संभालने तक—पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के जीवन का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने करीब दो महीने चली चयन प्रक्रिया के बाद उन्हें मंदिर परिसर का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। …

Read More »

मछली खाने वाले बयान पर कोर्ट पहुंचे अजय राय, सीएम योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का परिवाद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मानहानि का आपराधिक परिवाद दाखिल किया है। यह परिवाद लखनऊ के जनपद न्यायालय में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री आलोक वर्मा की अदालत में उनके अधिवक्ता संजीव पाण्डेय के माध्यम से दाखिल किया गया। क्या है पूरा मामला?कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के …

Read More »

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: राज्य में बिछने लगी सियासी बिसात, जानें BJP, SP और BSP का क्या है मास्टरप्लान

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। चुनावी बिगुल बजने से काफी पहले ही राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीतिक चालें चलनी शुरू कर दी हैं। सत्ताधारी दल से लेकर विपक्ष तक, हर कोई अपनी जड़ों को मजबूत करने में जुट गया है। विपक्षी खेमे का समीकरण और …

Read More »

लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर रंगारंग कार्यक्रम

लखनऊ। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के ऐतिहासिक एवं व्यस्ततम लखनऊ रेलवे स्टेशन (चारबाग) की स्थापना के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा एक शानदार एवं संदेशपरक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नुक्कड़ नाटक में उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, लखनऊ …

Read More »

लखनऊ छावनी में ₹101 करोड़ की 12 परियोजनाएं नहीं, 12 संकल्प हैं: राजनाथ सिंह

राजधानी लखनऊ के सैन्य और छावनी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए अब अपने घर या परिसर को विस्तार देना आसान हो जाएगा। छावनी क्षेत्र के पुराने निर्माण नियमों को संशोधित करते हुए अब तीन मंजिलों के स्थान पर पांच मंजिल तक निर्माण की अनुमति दे दी गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अनुसार, देश की वास्तविक उन्नति …

Read More »

चित्रकूट में बाढ़ से टूट गए पिछले सारे रिकॉर्ड; 16 गांवों में तबाही, अगले 72 घंटे भारी

पवित्र तीर्थ स्थल चित्रकूट में कुदरत ने जब अपना रौद्र रूप दिखाया, तो मंदाकिनी और सेमरावल नदियां अपने किनारों को लांघकर बस्तियों में समाने लगीं। देखते ही देखते 16 गांव पानी के आगोश में समा गए और लोगों के आशियाने जलमग्न हो गए। लेकिन इस भयानक आपदा के बीच सबसे बड़ी राहत यह रही कि किसी भी इंसान की जान …

Read More »

लखनऊ की कचहरी रोड पर गरजा प्रशासन: अदालत के कड़े रुख के बाद अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर, भारी फोर्स तैनात

30 अगस्त की सुबह लखनऊ का कचहरी मार्ग आम दिनों जैसा नहीं था। चारों तरफ पुलिस बल की भारी मौजूदगी और प्रशासनिक हलचल के बीच जब नगर निगम की पीली गाड़ियां (बुलडोजर) आगे बढ़ीं, तो लंबे समय से जमे अवैध कब्जों के जमींदोज होने की शुरुआत हो गई। तय समय-सीमा खत्म होते ही प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बने वकीलों …

Read More »

बस्ती: साहब, छुट्टी मिल जाती तो मेरी बीवी जिंदा होती, पुलिस लाइन में दी गई अंतिम विदाई

बस्ती में महिला सिपाही केशरी वर्मा की मौत के बाद पति ने इलाज में लापरवाही और समय पर छुट्टी न मिलने का आरोप लगाकर जांच की मांग की. अचानक तबीयत बिगड़ने से महिला आरक्षी की मृत्यु हो गई। मृतक आरक्षी केसरी वर्मा वर्ष 2018 बैच की आरक्षी थीं। वह जिले के लालगंज थाने पर तैनात रहीं। मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले …

Read More »

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर किया प्रदर्शन, 69000 शिक्षक भर्ती मामले में चल रहा प्रदर्शन

लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नियुक्ति की मांग को लेकर शनिवार को आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षामंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसीपी रजनीश वर्मा ने अभ्यर्थियों से बातचीत की औऱ मगलवार तक मंत्री संदीप सिंह से मुलाक़ात कराये जाने का आश्वासन दिया। आवास के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों …

Read More »

रायबरेली: इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में ‘युवा कनेक्ट’ आयोजित, छात्राओं को मिले खेल और वित्तीय साक्षरता के गुर

रायबरेली। इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के उपलक्ष में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रलाय की तरफ से युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने किया। माई भारत नेशनल स्पोर्ट्स डे 2026 खेलो बिंदिया संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं छात्रावों को खेलों के …

Read More »

उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर प्रदेशभर की सरकारी बसों में बहनों की निःशुल्क यात्रा आज से

रायबरेली। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए निगम ने विशेष बस संचालन की व्यवस्था कर ली है। सभी रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। बृहस्पतिवार की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक बहनें बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। उनके साथ एक सहयात्री भी फ्री यात्रा कर सकेगा। …

Read More »

यूपी सरकार का बड़ा फैसला: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को यूपी रोडवेज की सामान्य बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश सरकार ने लोक कल्याण संकल्प-2022 के तहत ‘सशक्त नारी’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश …

Read More »

150 गांवों में आठ घंटे ठप रही बिजली, बारिश में तार टूटने व इंसुलेटर खराब होने से दिक्कत, पेयजल संकट से जूझे लोग

रायबरेली: जिले में मंगलवार सुबह बारिश से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। 150 गांवों में आठ घंटे बिजली गुल रही। शहर में बिजली की आवाजाही से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। यह हाल तब है जब मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पांच दिनों तक अनुरक्षण कार्य कराया गया। बावजूद इसके लोगों को ट्रिपिंग से जूझना पड़ रहा …

Read More »