कांग्रेस (AICC) कमेटी रायबरेली में हुआ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का संवाद कार्यक्रम

रायबरेली: एआईसीसी AICC सदस्य अवध क्षेत्र व रायबरेली प्रभारी अब्दुल हन्नान वा अमेठी सांसद केएल शर्मा ने किया पदाधिकारियों, बूथ लेवल के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से आने वाले 2027 विधान सभा चुनाव की तैयारियों का संवाद करके उसका जायजा लिया।

हन्नान ने अपने संबोधन मे कहा की आप रायबरेली वालों बहुत खुदकिस्मत हो की कांग्रेस पार्टी के जननायक राहुल गांधी सांसद है। उन्होंने कहा हमे पांचों विधान सभावो में अपने कांग्रेस के विधायक बनाना है। अमेठी सांसद केएल शर्मा ने बताया की मैं 40 वर्षो से रायबरेली मे कार्य कर रहा हूँ। रायबरेली का संगठन बहुत ही मजबूत है। प्रदेश सचिव पूर्व प्रत्याशी ऊंचाहार विधानसभा अतुल सिंह ने कहा की हमे अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी मे जुट जाना चाहिए।

सबसे पहले हमे अपना अपना बूथ मजबूत करना है। एक ही मंत्र है बूथ जीता चुनाव जीता। संवाद कार्यक्रम मे मुख्य रूप से कांग्रेसी कमेटी रायबरेली के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, नगर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, रमेश शुक्ला, अजीत सिंह, अनिरुद्ध दीक्षित, संतोष त्रिवेदी, शैलेंद्र सिंह, रवि सिंह, संजीव शुक्ला, विजय शंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, वीके शुक्ला, राजकुमार दीक्षित, सरेनी की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती दिवेदी, हरचंदपुर विधानसभा सभा प्रत्याशी, सुरेंद्र विक्रम सिंह, सुशील पासी, अर्जुन पासी, लक्ष्मी सिन्हा, महिला जिला अध्यक्ष, शैलजा सिंह, लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता गुप्ता, दीपेंद्र गुप्ता, राजा तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली

Check Also

योगी की पाती – विजयादशमी संदेश: माफिया से मुक्त भूमि पर गरीबों को मिलेंगे आवास, CM ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का दिया संदेश

शारदीय नवरात्र की महानवमी और विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *