डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान-निकोबार के नए उप-राज्यपाल नियुक्त, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के मौजूदा राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नया उप-राज्यपाल (Lieutenant Governor) नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई। वह वर्तमान उप-राज्यपाल एडमिरल (सेवानिवृत्त) डी.के. जोशी का स्थान लेंगे ।


उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और वर्तमान में राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान निकोबार का उप-राज्यपाल बनाया गया है। इनका राज्यसभा का कार्यकाल अभी तीन साल बाकी है। डॉ. शर्मा ने उपराज्यपाल बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया है।

उनको यूपी में ब्राह्मण चेहरे के रूप में देखा जाता है। इससे पहले हाल ही भाजपा ने ब्राह्मण चेहरे के तौर पर ही हरीश द्विवेदी को संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है। इन संदेशों के सहारे भाजपा अपने विरोधी दल सपा और बसपा की ब्राह्मणों को साधने की रणनीति की काट में जुटी है।

Check Also

योगी की पाती – विजयादशमी संदेश: माफिया से मुक्त भूमि पर गरीबों को मिलेंगे आवास, CM ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का दिया संदेश

शारदीय नवरात्र की महानवमी और विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *