IND W vs PAK W Free Streaming Details: वुमेंस एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने जा रहा है। इस बड़े मैच पर सभी की नजरें हैं. आइए जानते हैं कि इस मैच को फ्री में कैसे देखा जा सकता है.

भारत और पाकिस्तान के बीच खेल जगत में हमेशा से राइवलरी रही है. जब भी दोनों देशों की टीमें मैदान पर होती हैं, तो खेल का रोमांच दोगुना हो जाता है. अब भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर महामुकाबला होने जा रहा है. वुमेंस एशिया कप 2026 में दोनों टीमें आमने-सामने आने वाली हैं. अब तक भारत और पाकिस्तान, दोनों ही टीमों को इस टूर्नामेंट में हार नहीं मिली है और वह अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए उतरेंगी
वुमेंस एशिया कप 2026 में भारत ने अब तक दो मैचों में हिस्सा लिया है और दोनों में उन्हें जीत मिली है. उन्होंने 30 अगस्त को थाईलैंड और 3 सितंबर को हांगकांग को मात दी. पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में अब तक एक मैच खेला है. उनकी भिड़ंत 1 सितंबर को थाईलैंड से हुई थी और इस मुकाबले में उन्होंने 35 रनों से बड़ी जीत दर्ज की.
भारत और पाकिस्तान की टीमें वुमेंस एशिया कप 2026 जीतने की सबसे बड़ी दावेदार हैं. दोनों का सेमीफाइनल के लिए टिकट पक्का है. हालांकि, ग्रुप स्टेज में उनकी भिड़ंत अभी बाकी है. 5 सितंबर यानी आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा.
भारत और पाकिस्तान के बीच वुमेंस एशिया कप 2026 का महामुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. फैंस हिंदी, इंग्लिश समेत अन्य भाषाओं में इस मैच का आनंद ले सकते हैं. ऑनलाइन इस महामुकाबले को टीवी एवं मोबाइल पर सोनी लिव ऐप के जरिए लाइव देखा जा सकता है.
फ्री में कैसे देखें भारत-पाकिस्तान मैच?
भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देखा जा सकता है. डीडी फ्री डिश पर मौजूद चैनलों के लिए कोई मासिक शुल्क नहीं देना होता है. अगर आपके पास फ्री डिश है, तो आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में भारत-पाकिस्तान मैच लाइव देख सकते हैं.
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश