रायबरेली

सेल्समैन पर हमला, हवाई फायरिंग, पीड़ित ने भागकर बचाई जान, घायल युवक का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर हरचंदपुर क्षेत्र के डिडौली गांव के पास बुधवार शाम चार-पांच वाहनों से आए हमलावरों ने चार और कार सवार दो लोगों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ईंट से वार कर जयदीप सिंह (24) को घायल कर दिया। वहीं, चौपहिया वाहन एजेंसी के सेल्समैन आलोक सिंह को भी पीटा। इसके बाद दोनों वाहनों में तोड़फोड़ करते …

Read More »

नवरात्र पर श्रद्धालुओं के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

रायबरेली। शारदीय नवरात्रि पर श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा देने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह अनारक्षित गाड़ी लखनऊ के उत्तरटिया स्टेशन और मिर्जापुर के बीच दौड़ेगी। इस जिले में बछरावां, रायबरेली और ऊंचाहार रेलवे स्टेशनों पर ठहराव होगा, जिससे जिले के यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। मिर्जापुर से उत्तरटिया के लिए चलने …

Read More »

ट्रैक से उतरी मशीन, पांच घंटे ठप रहा रेल संचालन रायबरेली-लखनऊ रेलमार्ग पर ट्रैक मशीन डिरेल होने के बाद पहुंची एआरटी ट्रेन।

बछरावां। लखनऊ-रायबरेली रेल मार्ग पर बछरावां-कुंदनगंज रेलखंड में पहुरावां गांव के निकट ट्रैक पर काम कर रही मशीन के दो पहिये पटरी से उतर गए। इससे पांच घंटे तक रेल यातायात ठप रहा। वंदेभारत, पंजाब मेल समेत चार महत्वपूर्ण ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा। लखनऊ से आई एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन (एआरटी) ने मशीन को वापस पटरी पर …

Read More »

नाली विवाद में किसान को पीटकर मार डाला आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों का सीएचसी में हंगामा

रायबरेली | बछरावां | पुराना गांव में मंगलवार रात नाली विवाद में किसान भगवानदीन यादव (50) की सरिया से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीएचसी बछरावां में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच नोकझोंक भी हुई। किसान की हत्या से परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं …

Read More »

रवि शंकर सिंह कलम शक्ति ट्रस्ट रायबरेली संगठन में बनाए गए ,”तहसील अध्यक्ष”

रायबरेली 23 सितंबर 2026 बुधवार : रवि शंकर सिंह कलम शक्ति ट्रस्ट रायबरेली संगठन में बनाए गए ,”तहसील अध्यक्ष”कलम शक्ति ट्रस्ट लालगंज बैसवरा रायबरेली के संस्थापक/अध्यक्ष सम्मानित श्री अजय प्रताप सिंह की संतुति पर रवि शंकर सिंह पुत्र स्वर्गीय श्री हरिकेश सिंह, निवासी डिडौली लखनऊ रोड रायबरेली को कलम शक्ति ट्रस्ट का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री सिंह …

Read More »

यूपीआई पर शुल्क वृद्धि के खिलाफ रायबरेली में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

रायबरेली (18 सितंबर 2026): ऑनलाइन भुगतान और यूपीआई (UPI) लेन-देन पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने के विरोध में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी रायबरेली ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी और शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और सिटी मजिस्ट्रेट को महामहिम राष्ट्रपति के …

Read More »

अंधेरे में ऊंचाहार, बेहाल किसान: चौपाल लगाकर गांव-गांव पहुंचे कांग्रेस नेता अतुल सिंह

ऊंचाहार : उमस और 24 घंटे में महज 5 से 6 घंटे की नाममात्र सप्लाई—यह आज ऊंचाहार के गांवों की दर्दनाक जमीनी हकीकत बन चुकी है। एक तरफ जहां बच्चे अपनी छमाही और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ लगातार गुल रहती बिजली उनकी पढ़ाई और सेहत दोनों पर भारी पड़ रही है। जनता की इसी …

Read More »

लखनऊ सिविल अस्पताल में दुर्लभ सर्जिकल सफलता; रायबरेली एम्स में ई-संजीवनी से 4.5 लाख मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ

महीने भर के दर्द से राहत: सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने दिया युवक को नया जीवन रायबरेली के बछरावां में रहने वाला 32 साल का एक युवक पिछले एक महीने से पेट के असहनीय दर्द, जी मिचलाने और उल्टी की समस्या से जूझ रहा था। जब वह 9 सितंबर को लखनऊ के सिविल अस्पताल की ओपीडी में जांच के लिए …

Read More »

सेवानिवृत्त फौजी के घर से 40 लाख के जेवर चोरी उदवतपुर गांव में चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस।

खीरों। बकियाखेड़ा मजरे उदवतपुर गांव में रविवार रात चोरों ने रिटायर फौजी रामरतन यादव के घर से 40 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई। रामरतन यादव के अनुसार उनका बेटा संजय कंबाइन मशीन लेकर गैर जनपद गया था। परिवार के लोग रविवार रात घर के बाहर सो रहे थे। इसी …

Read More »

रायबरेली में आस्था का संगम: ऊंचाहार में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा, राज्यपाल आनंदी बेन और सीएम योगी समेत दिग्गजों ने की शिरकत

रायबरेली: 14 सितंबर, सोमवार को पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से देवों के देव महादेव की शिवपुराण कथा ऊंचाहार के चंद्राई चौराहा टोल के पास आयोजित हो रही है। आज उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी का कथा श्रवण के लिए दोपहर 1 बजे आगमन हुआ। उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्रा जी से शिवपुराण कथा का श्रवण किया। …

Read More »

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के नेतृत्व मे बैक कर्मियों ने की हड़ताल, 500 करोड़ का लेनदेन रहा ठप

रायबरेली। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के नेतृत्व में बैक कर्मियों ने शुक्रवार को हड़ताल की। इससे बैंको के शटर बंद रहे। यह हड़ताल ५ दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई मे हुवे भेदभाव के विरोध में की गई। इस दौरान बैंक कर्मियों और अधिकारियों ने भारतीय बैंक संघ की वादाखिलाफी के खिलाफ आवाज उठाई। हड़ताल के कारण 500 करोड़ रुपए का …

Read More »

लापता युवती का शव लोन नदी में मिला, खोजबीन के बाद भी 10 दिन से दिव्या का नही चल पाया था पता

रायबरेली: लालगंज पूरे कुम्हारन का पुरवा मजरे बहरामपुर, गांव निवासी दिव्या प्रजापति (19) का शव बृहस्पतिवार को लोन नदी मे मिला। वह 10 दिन से लापता थी। कई दिन होने के बाद शव सड़ चुका था। वह लोन नदी तक कैसे पहुंची और उनकी मौत कैसे हुई, इस बारे में पुलिस ने जांच की। शुरुवाती जांच में पाया गया कि …

Read More »

तीसरी आंख की नजर में होगी शहर की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था, सेफ सिटी योजना के तहत 30 स्थानों पर लगेंगे 100 CCTV कैमरे, जलकल परिसर में कंट्रोल रूम

रायबरेली: सेफ सिटी योजना के तहत शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका ने 99.66 लाख रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद शहर के 30 प्रमुख स्थानों पर 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे। पालिका के जलकल परिसर मे बनने वाले कंट्रोल रूम से इन सभी कैमरों की मॉनिटरिंग की जाएगी। …

Read More »

कांग्रेस (AICC) कमेटी रायबरेली में हुआ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का संवाद कार्यक्रम

रायबरेली: एआईसीसी AICC सदस्य अवध क्षेत्र व रायबरेली प्रभारी अब्दुल हन्नान वा अमेठी सांसद केएल शर्मा ने किया पदाधिकारियों, बूथ लेवल के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से आने वाले 2027 विधान सभा चुनाव की तैयारियों का संवाद करके उसका जायजा लिया। हन्नान ने अपने संबोधन मे कहा की आप रायबरेली वालों बहुत खुदकिस्मत हो की कांग्रेस पार्टी के जननायक …

Read More »

विकास कार्यों की हकीकत परखेंगे राहुल गांधी, अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आज आयेंगे नेता प्रतिपक्ष

रायबरेली: लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंच रहे है। वह अपने दौरे मे जिला सतर्कता एवम अनुस्रवाण समिति(दिशा), की बैठक मे भाग लेकर जिले के विकास की नब्ज टटोलने का काम करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों से मिलकर संगठन के कामकाज को जानेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी …

Read More »

रंजिश में मारपीट,16 के खिलाफ FIR, जगतपुर के जोगम दीगर अंदरपाड की पास घटना

रायबरेली : जगतपुर छेत्र के जोगमगदीपुर अंडरपास के पास रंजिश मे दो पक्षों मे मारपीट हुई। मामले मे पुलिस ने 9 नामजद और 7 अज्ञात समेत 16 लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।जोगमग्दीपुर अंडरपास के पास शनिवार दोपहर रंजिश में दो पक्षों मे मारपीट हुई थी। घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो मे …

Read More »

जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया में रवि शंकर सिंह को मिली नई जिम्मेदारी; पत्रकारों के लिए ‘पत्रकार आयोग’ व 20 लाख के बीमा की उठाई मांग

रवि शंकर सिंह को एक और नई जिम्मेदारी मिली। राष्ट्रीय अध्यक्ष,डॉक्टर अनुराग सक्सेना की संतुति पर बनाए गए जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया के जिला मेंबर। रायबरेली सदर तहसील छेत्र के डिडौली गांव निवासी रवि शंकर सिंह पुत्र हरिकेश को जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया का डिस्ट्रिक मेम्बर नियुक्त किया गया है। यह खबर सुनते ही रवि शंकर सिंह के परिवार के …

Read More »

जन्मे कन्हाई… हर ओर गूंज उठी बधाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था और श्रद्धा से सराबोर हुआ पूरा जिला

रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को पूरा शहर आस्था और श्रद्धा में सराबोर हो गया। घरों और मंदिरों में कान्हा के स्वागत के लिए आकर्षक सजावट की गई। रात में घड़ी की दोनों सुइयां 12 पर पहुंचते ही मंदिरों और घरों में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। इसके साथ ही घंटे-घड़ियाल बज उठे और नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल …

Read More »

संपूर्ण समाधान दिवस में अफसरों ने सुनी शिकायतें, सीडीओ ने सदर तहसील में समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

केस-1ऊंचाहार तहसील सभागार में शनिवार को तहसीलदार सुनील कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें सलीमपुर भैंरी गांव की गुड्डी देवी ने गांव के कुछ लोगों पर मकान की दीवार क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया। वहीं बटोआपुर गांव के छेदीलाल ने रास्ते पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की।दिव्यांग की दूर नहीं हुई समस्याकेस-2डलमऊ। एसडीएम डलमऊ …

Read More »

श्रमिकों ने FCI के बाहर किया प्रदर्शन, एफसीआई गोदाम गेट के सामने धरना देकर प्रदर्शन करते श्रमिक

रायबरेली: भारतीय खाद्य निगम रायबरेली के नाराज श्रमिकों ने मांगों के लेकर शनिवार को गेट के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन उनका शोषण कर रहा है। ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए। सभी ने डीएम से मांगे पूरा किए जाने की मांग की।सुबह श्रमिकों ने गोदाम के मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया और …

Read More »

युवक की हत्या में बड़ा भाई गिरिफ्तार, संपत्ति के लिए वारदात, भेजा गया जेल

रायबरेली : हरचंदपुर, चौपुरा गांव निवासी रवि चौधरी (31) की हत्या के मामले मे पुलिस ने बृहस्पतिवार को बड़े भाई अनूप चौधरी को गिरिफ्तार किया। पूछताछ मे अनूप ने बताया कि उन्हें खाना नही दिया जाता था। संपत्ति मे हिस्सा बंटवारा भी नही किया जा रहा था। इसमें रवि रोड़ा बन रहा था तो उसे मार दिया। पूछताछ मे उसने …

Read More »

चार नए पुल बनाए जाएंगे, एक का होगा विस्तार, 50 हजार लोगों को आवागमन में मिलेगी सहूलियत

रायबरेली। डलमऊ पंप कैनाल नहर पर जर्जर चार पुलों की जगह नए पुल बनाए जाएंगे। एक पुल का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान डलमऊ पंप कैनाल का पानी 38 दिन तक बंद रखा जाएगा। आठ साल से जर्जर पुलों के बनने से करीब 50 हजार लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। इन पुलों के निर्माण में करीब सात करोड़ रुपये …

Read More »

नमूने फेल, बटोही रिसॉर्ट पर 1 लाख जुर्माना, FSDA की टीम ने भरा था दही-बेसन का नमूना, जांच में अवमानक मिले

रायबरेली। हरचंदपुर के डिडौली स्थित बटोही रिसॉर्ट के मालिक पर 1 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। यह कार्रवाई दही और बेसन के नमूने अवमानक पाए जाने के बाद की गई है। एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने मुकदमों की सुनवाई पूरी करते हुए विक्रेता पर भी 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एक माह के अंदर जुर्माने की राशि …

Read More »

सई नदी उफान पर, पार्क का रास्ता कटापुराने पुल से छह फीट नीचे बह रही नदी, शहीद स्मारक पार्क में भरा पानी

रायबरेली। लगातार हो रही बारिश से उन्नाव से आ रही सई नदी में उफान आ गया है। शहर में शहीद स्मारक स्थल के पास बने पुराने पुल के पिलर से छह फीट नीचे से पानी बह रहा है। नदी का बहाव तेज होने से धोबी घाट को सीमेंट दिया गया है। अमोल विहार की तरफ से नदी होकर शहीद स्मारक …

Read More »

रेडबुल ड्रिंक के निर्माता पर 2 लाख अर्थदंड एडीएम प्रशासन ने सुनाया फैसला, जांच में नमूना मिसब्रांड मिला

रायबरेली। विधि विश्लेषक प्रयोगशाला की जांच में एनर्जी ड्रिंक का नमूना मिसब्रांड मिलने के बाद मुंबई के रेडबुल एनर्जी ड्रिंक के निर्माता पर दो लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। विक्रेता व अनमोल बेकरी के संचालक पर भी 25 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने मुकदमे की सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुनाया। निर्माता व …

Read More »

“जनता की समस्याओं से बेखबर होकर सो रहे हैं विधायक”- रायबरेली में ग्रामीणों का दर्द सुन बोले कांग्रेस नेता अतुल सिंह

रायबरेली। 31 अगस्त दिन सोमवार को कांग्रेस प्रदेश सचिव वा पूर्व प्रत्याशी ऊंचाहार विधानसभा, रायबरेली अतुल सिंह ने लगभग 10 गावों मे चौपाल लगाकर जनता के दुख दर्द को समझा और उनकी समस्याओं को सुना और समस्या को दूर कराने का आश्वासन दिया। कल क्षेत्र मे लगभग 2 घंटे भारी बारिश हुई,इससे गावों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया, बारिश …

Read More »

गरीब की ढाल बने नेशनल मीडिया प्रेस क्लब अधिवक्ता मोर्चा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रशान्त मिश्रा -निःशुल्क पैरवी से निर्दोष को मिला न्याय

पुलिस विवेचना की खामियां सामने आईं, सजग अधिवक्ता की साक्ष्य-आधारित पैरवी ने बदली मुकदमे की दिशाकानपुर नगर। कहते हैं, न्याय में देर हो सकती है, लेकिन अंधेर नहीं। कानपुर का एक मामला इस विश्वास को फिर मजबूत करता है। आपको बता दें पॉक्सो से संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 74/2023 में विजय नाथ को अभियोजन के चलते लगभग 9 महीने जेल …

Read More »

राहुल गांधी की अध्यक्षता में 9 सितंबर को होगी दिशा की बैठक, रायबरेली में प्रशासनिक तैयारियां तेज

रायबरेली। नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी 9 सितंबर को 363 दिन बाद जिला विकास एवं समन्वय अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में केंद्रीय योजनाओं में खामियां खंगालेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम आने के बाद जिले में तैयारी शुरू हो गई है, जनप्रतिनिधियों को न्योता भेजा गया है। संबंधित अधिकारी भी अपनी रिपोर्ट दुरुस्त करने में जुट गए हैं। दिशा की पिछली …

Read More »

रवि शंकर सिंह को नेशनल मीडिया प्रेस क्लब का डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया

30 अगस्त, रविवार – रायबरेलीआज हमें जिले के सभी प्रिय पत्रकार बंधुओ को सूचित करते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है की जिला रायबरेली के PmNews.18 व पुलिस मुखबिर न्यूज के ब्यूरो प्रभारी, रवि शंकर सिंह को अब एक नई और जिम्मेदारी सौंपी गई है। नेशनल मीडिया क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एम डी शर्मा जी की संतुति पर रवि …

Read More »

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ने चलाई तबादला एक्सप्रेस,10 तहसीलदारों की तैनाती में फेरबदल

10 तहसीलदारों की तैनाती जिलाधिकारी ने शासकीय एवं जनहित में तहसीलदारों और नव प्रोन्नत तहसीलदारों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। नव प्रोन्नत सुनील कुमार को तहसीलदार ऊंचाहार, यशवन्त सिंह को डलमऊ, पवन कुमार यादव कोलालगंज, प्रदीप कुमार निगम को तहसीलदार न्यायिक लालगंज, शालिनी तिवारी को महाराजगंज और अवनीश कुमार को सलोन तैनात कर दिया गया है। वहीं …

Read More »

रक्षाबंधन की खरीदारी से बाजार गुलजार, राखी के साथ मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर उमड़े खरीदार

रायबरेली। रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए बृहस्पतिवार को बाजार गुलजार रहे। राखी की खरीद के साथ मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। खरीदारी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन मनाया जाएगा।बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे के बाद बाजार में भीड़ बढ़ने लगी। महिलाएं सुपर मार्केट, घंटाघर, कैसरगंज, जवाहर विहार, गोराबाजार, प्रगतिपुरम, …

Read More »

रायबरेली: इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में ‘युवा कनेक्ट’ आयोजित, छात्राओं को मिले खेल और वित्तीय साक्षरता के गुर

रायबरेली। इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के उपलक्ष में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रलाय की तरफ से युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने किया। माई भारत नेशनल स्पोर्ट्स डे 2026 खेलो बिंदिया संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं छात्रावों को खेलों के …

Read More »

लाइन पर पेड़ गिरने से 7 घंटे गुल रही बिजली

रायबरेली-सलोन। पावर कॉरपोरेशन हर माह अनुरक्षण कार्य करा रहा है लेकिन इसके बाद भी बिजली व्यवस्था सुधर नहीं रही है। बारिश होते ही शहर हो या गांव बिजली आपूर्ति का संकट खड़ा हो जाता है। बुधवार सुबह बारिश व तेज हवा के कारण रायबरेली स्थित पॉलीटेक्निक के पास से गुजर रही 33 केवीए लाइन पर पेड़ गिर गया। इस कारण …

Read More »

150 गांवों में आठ घंटे ठप रही बिजली, बारिश में तार टूटने व इंसुलेटर खराब होने से दिक्कत, पेयजल संकट से जूझे लोग

रायबरेली: जिले में मंगलवार सुबह बारिश से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। 150 गांवों में आठ घंटे बिजली गुल रही। शहर में बिजली की आवाजाही से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। यह हाल तब है जब मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पांच दिनों तक अनुरक्षण कार्य कराया गया। बावजूद इसके लोगों को ट्रिपिंग से जूझना पड़ रहा …

Read More »

पक्की सड़कों से जोड़े जाएंगे 21 गांव, लोक निर्माण विभाग को ओर से भेजी गई कार्ययोजना को मिली हरी झंडी, खर्च होंगे 15 करोड़

पक्की सड़कों से जोड़े जाएंगे 21 गांव। लोक निर्माण विभाग को ओर से भेजी गई कार्ययोजना को मिली हरी झंडी।।निर्माण मे खर्च होंगे 15 करोड़,10 हजार लोगो को मिलेगी सहूलियत रायबरेली। ग्रामीण विकास योजना के तहत 21 गांवों को पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा। अभी इन गांवों तक पहुंचने के लिए कच्चा रास्ता या फिर खड़ंजा लगा है। लोक निर्माण …

Read More »

राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (RJP) उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का विधान सभा चुनाव लड़ेगी -संस्थापक एवं संयोजक-शेर सिंह राणा

लखनऊ। जैसे जैसे 2027 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव की तारीख करीब आ रही है,वैसे वैसे चुनावी तापमान बढ़ता हुआ अपने चरम पर आ रहा है। जहां एक ओर मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार-निर्वाचन आयोग,भारत सरकार आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपने दो दिवसीय प्रवास पर आये हुए हैं तो वहीं “राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी” के राष्ट्रीय अध्यक्ष …

Read More »

चेतावनी बिंदु से महज 31 सेमी दूर गंगा, बारिश के कारण तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, बाढ़ की आशंका से सहमे कटरी क्षेत्र के लोग

रायबरेली : डलमऊ, ऊंचाहार, बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर शुक्रवार को और बढ़ गया। चेतावनी बिंदु से जलस्तर महज 31 सेमी दूर है। इससे कटरी इलाके मे लोग सहमे हुवे है। गंगा नदी का चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर, जबकि खतरे का निशान बिंदु99.360 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर 98.050 मीटर दर्ज …

Read More »

200 हेक्टेयर में विकसित होगा राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा, गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे UPEIDA टीम ने राजस्व अधिकारियों के साथ किया सर्वे

उत्तर प्रदेश में यूपीडा (UPEIDA) और राजस्व अधिकारियों की टीम ने गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगभग 200 हेक्टेयर क्षेत्र में भूमि चिह्नित व अधिग्रहित कर सर्वे का कार्य शुरू किया है। इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। रायबरेली : लालगंज गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे करीब 200 हेक्टेयर यानी …

Read More »

लखनऊ में कांग्रेस की ‘संगठन सृजन अभियान’ बैठक: गांव-गांव जाकर जनसमस्याएं सुलझाने का आह्वान

लखनऊ: मंगलवार 18 अगस्त, बक्शी का तालाब ब्लॉक, लखनऊ के श्री रेस्टोरेंट में लखनऊ जिला अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह उर्फ बबलू सिंह ने संगठन सृजन अभियान की बैठक आयोजित की। गुजरात की पूर्व राज्यसभा सांसद, हाई कोर्ट की वकील, केंद्रीय समिति की पर्यवेक्षक श्रीमती अमी याग्निक, पूर्व सांसद बाराबंकी पीएल पुनिया, कांग्रेस प्रदेश सचिव, पूर्व प्रत्याशी ऊंचाहार विधानसभा, लखनऊ के …

Read More »

आदित्य हत्याकांड: 7 साल बाद मिला न्याय, बहन रुचि के त्याग और साहस से जीती गई कानूनी जंग

रायबरेली के चर्चित आदित्य हत्याकांड में लगभग 7 साल का लंबा संघर्ष करने के बाद, स्थानीय अदालत ने 18 अगस्त 2026 को समाजवादी पार्टी के नेता आरपी यादव और ढाबा मालिक सुरेश यादव सहित 14 आरोपियों को आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है। इकलौते भाई आदित्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद बहन रुचि सिंह ने न्याय के लिए …

Read More »