रायबरेली: भारतीय खाद्य निगम रायबरेली के नाराज श्रमिकों ने मांगों के लेकर शनिवार को गेट के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन उनका शोषण कर रहा है। ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए। सभी ने डीएम से मांगे पूरा किए जाने की मांग की।सुबह श्रमिकों ने गोदाम के मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे। इसकी सूचना से निगम अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। किसी तरह श्रमिकों की मान-मनोव्वल होने लगी, पर वह अपने सभी साथियों को वापस लेने की मांग पर अड़े थे।

श्रमिकों ने कहा कि उनका शोषण किया जा रहा, मांगें पूरा करने में हो रही हीलाहवाली अडिग थे। श्रमिक सतीश, अमरेश कुमार सिंह, प्रकाश गुप्ता, आकाश कुमार, जितेंद्र पासवान ने बताया कि पिछले दो साल से हम लोग ठेकेदारी व्यवस्था से काम कर रहे हैं। महंगाई होने के बाद भी मजदूरी में बढ़ोतरी नहीं की जा रही है।
रामू, श्रवण कुमार, भारतलाल, हरिश्चंद्र, राम बहादुर, भारतलाल ने बताया कि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। डीएम सरनीत कौर ब्रौका ने श्रमिकों को उनके हित में कार्य कराए जाने का भरोसा दिया है।
-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश