विकास कार्यों की हकीकत परखेंगे राहुल गांधी, अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आज आयेंगे नेता प्रतिपक्ष

रायबरेली: लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंच रहे है। वह अपने दौरे मे जिला सतर्कता एवम अनुस्रवाण समिति(दिशा), की बैठक मे भाग लेकर जिले के विकास की नब्ज टटोलने का काम करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों से मिलकर संगठन के कामकाज को जानेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का रायबरेली का यह दौर अहम माना जा रहा है। सोमवार को राहुल गांधी के दौरे को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रशासन या फिर कांग्रेस पार्टी की ओर से सांसद राहुल ने का कोई लिखित कार्यक्रम जारी नही किया गया है।इस साल 19 वा 20 में को राहुल गांधी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए थे।उन्होंने आम जनता से मुलाकात कर हरचंदपुर, सदर, लालगंज वा खीरों में जनसभा को संबोधित किया था।जानकारी के मुताबिक नेता प्रत्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे रायबरेली पहुंचेंगे।शिवगढ़ के गुमावां चौराहे पर उनका स्वागत कार्यक्रम होगा।इसके बाद शहर के प्रभु टाउन स्तिथ फाना त्रिवेदी के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। फना के परिवार के इक सदस्य के निधन पर राहुल शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद भूवेमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगे,जहा पर अमेठी सांसद केएल शर्मा समेत अन्य पार्टी के पदाधिकारियों से मिलकर संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगे।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली

Check Also

योगी की पाती – विजयादशमी संदेश: माफिया से मुक्त भूमि पर गरीबों को मिलेंगे आवास, CM ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का दिया संदेश

शारदीय नवरात्र की महानवमी और विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *