रायबरेली : हरचंदपुर, चौपुरा गांव निवासी रवि चौधरी (31) की हत्या के मामले मे पुलिस ने बृहस्पतिवार को बड़े भाई अनूप चौधरी को गिरिफ्तार किया। पूछताछ मे अनूप ने बताया कि उन्हें खाना नही दिया जाता था। संपत्ति मे हिस्सा बंटवारा भी नही किया जा रहा था। इसमें रवि रोड़ा बन रहा था तो उसे मार दिया।

पूछताछ मे उसने रवि की हत्या किए जाने पर अफसोस जताया और कहा कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। गांव निवासी रवि चौधरी एक निजी स्कूल मे बस परिचालक थे। दोपहर बाद स्कूल से छुट्टी मिलने के बाद रवि चाट का ठेला भी लगाते थे। बुधवार सुबह 7 बजे बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। इस दौरान बड़े भाई अनूप चौधरी ने छोटे भाई रवि को रोक लिया था।

इससे पहले कि रवि कुछ समझ पाता, ईंट से कुंचकर रवि की हत्या कर दी थी। मां रामलक्ष्मी देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनूप के खिलाफ गैर इरादतान हत्या की FIR दर्ज की थी। बेटे की हत्या से मां के आंसू नहीं थम रहे हैं। हरचंदपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि गांव के पास आरोपी अनूप छिपा है। घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए उसे जेल भेजा गया।
-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश