रंजिश में मारपीट,16 के खिलाफ FIR, जगतपुर के जोगम दीगर अंदरपाड की पास घटना

रायबरेली : जगतपुर छेत्र के जोगमगदीपुर अंडरपास के पास रंजिश मे दो पक्षों मे मारपीट हुई। मामले मे पुलिस ने 9 नामजद और 7 अज्ञात समेत 16 लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।जोगमग्दीपुर अंडरपास के पास शनिवार दोपहर रंजिश में दो पक्षों मे मारपीट हुई थी। घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो मे बाइक सवार कुछ युवकों के हाथो मे डंडे और हाकी नजर आ रही है। घटना के बाद कुछ युवक बाइक से भागते हुवे भी दिखाई दे रहे हैं। मारपीट मे दोनो पक्षों के आधा दर्जन से अधिक युवक घायल हुवे थे। घायलों का इलाज जिला अस्पताल मे उपचार चल रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल से तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की थी। घटना के बाद उपनिरीक्षक नागेंद्र नाथ मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने साईपुर निवासी सचिन पटेल,अयोध्या बक्स पुरवा निवासी विनीत, महादेवन का पुरवा निवासी हर्केश, गिरधारी का पुरवा निवासी विनोद यादव, हरदी टीकर निवासी अविनाश सिंह, राहुल सिंह और अभिषेक सिंह,भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे रघुराज सिंह मजरे इकौना निवासी जयकरन पटेल तथा उतारपारा निवासी निखिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा सात अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि नौ नामजद और सात अज्ञात समेत 16 लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली

Check Also

योगी की पाती – विजयादशमी संदेश: माफिया से मुक्त भूमि पर गरीबों को मिलेंगे आवास, CM ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का दिया संदेश

शारदीय नवरात्र की महानवमी और विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *