सेवानिवृत्त फौजी के घर से 40 लाख के जेवर चोरी उदवतपुर गांव में चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस।

खीरों। बकियाखेड़ा मजरे उदवतपुर गांव में रविवार रात चोरों ने रिटायर फौजी रामरतन यादव के घर से 40 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई।


रामरतन यादव के अनुसार उनका बेटा संजय कंबाइन मशीन लेकर गैर जनपद गया था। परिवार के लोग रविवार रात घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान चोर छत के रास्ते जीने से घर के अंदर दाखिल हुए और कमरों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर भाग गए।


पीड़ित ने बताया कि चोरी गए जेवर की कीमत करीब 40 लाख रुपये है। इनमें उनकी बेटी कविता और बहुओं रीता व अर्चना के जेवर शामिल थे। सोमवार सुबह नींद खुलने पर घर का सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले रामरतन यादव की पांच भैंसें भी चोरी हो गई थीं।
खीरों थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि रिटायर फौजी के घर चोरी की घटना की जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली

Check Also

योगी की पाती – विजयादशमी संदेश: माफिया से मुक्त भूमि पर गरीबों को मिलेंगे आवास, CM ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का दिया संदेश

शारदीय नवरात्र की महानवमी और विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *