रायबरेली: लालगंज पूरे कुम्हारन का पुरवा मजरे बहरामपुर, गांव निवासी दिव्या प्रजापति (19) का शव बृहस्पतिवार को लोन नदी मे मिला। वह 10 दिन से लापता थी। कई दिन होने के बाद शव सड़ चुका था। वह लोन नदी तक कैसे पहुंची और उनकी मौत कैसे हुई, इस बारे में पुलिस ने जांच की।

शुरुवाती जांच में पाया गया कि दिव्या की कर्नाटक के रहने वाले युवक से शादी तय हो गई थी। पिता शिवप्रकाश के मुताबिक 31 अगस्त की शाम करीब 4.30 बजे दिव्या घर से लापता थी। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका था।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बेटी की तलाश शुरू की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। बुधवार रात कुलकुलिया का पुरवा मजरे जगतपुर भीचकौरा गांव के कुछ युवकों ने नोखेराय का पुरवा गांव के पास लोन नदी में एक शव पड़ा देखा। अंधेरा होने के कारण रात मे शव बाहर नहीं निकाला जा सका। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने दिव्या के शव को बाहर निकाला। शव उनके गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर मिला। सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने बताया कि गुरुबक्षगंज के रहने वाला युवक कर्नाटक प्रांत में रहता है।

दिव्या की युवक के साथ शादी तय हुई थी। पूछताछ मे पता चला है कि दिव्या युवक के साथ शादी नहीं करना चाहती थी। इसकी क्या वजह रही। इस बारे मे जांच कराई जा रही है। शव सड़ चुका था। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश