जयंती पर फूलन देवी को किया याद, सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय में हुआ आयोजन

रायबरेली। समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय में मनाई। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि फूलन देवी का जीवन साहस, संघर्ष एवम स्वाभिमान की अमिट मिसाल था। वह अन्याय के विरुद्ध विद्रोह, आत्मसम्मान के लिए संघर्ष एवम सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज थी। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों वा अत्याचार के कारण वह चंबल के बीहड़ में सक्रिय होकर बागी बन गई।

अपने ऊपर हुवे अत्याचार एवम अपमान का बदला लेने के लिए वह देश भर मे चर्चित हुईं। इसके बाद आत्मसमर्पण कर जेल गई। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गिरजाशंकर लोधी ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के प्रयासों से फूलन देवी जेल से बाहर आई। राजनीत में सक्रिय रूप से आने के बाद मिर्जापुर से लोकसभा का चुनाव जीता। शशिकांत शर्मा, सुरेश निर्मल, राजेंद्र यादव राजेश मौर्य, अरशद खान,सुरजीत सिंह गंगा सागर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

फर्रुखाबाद में बोले योगी: हर संभव मदद पहुंचाएगी सरकार, 1000 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट, बेघर 31 लोगों को पट्टा

Farrukhabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *