फर्रुखाबाद में बोले योगी: हर संभव मदद पहुंचाएगी सरकार, 1000 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट, बेघर 31 लोगों को पट्टा

Farrukhabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गंगा की बाढ़ से घिरे 1,000 परिवारों को 26 प्रकार की सामग्री से सुसज्जित राहत किट वितरित कीं। साथ ही, बेघर हुए 31 बाढ़ पीड़ितों को आवासीय भूमि का पट्टा और मकान निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक सौंपे।

1,000 परिवारों को की राहत किट वितरित
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित 1,000 परिवारों को 26 प्रकार की आवश्यक सामग्रियों से युक्त राहत किट वितरित कीं। इसके अतिरिक्त, बाढ़ की विभीषा में बेघर हुए 31 पीड़ितों को मुख्यमंत्री आवासीय भूमि का पट्टा और मकान निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

प्रभावितों को आवास देने का भी ऐलान, योगी ने हवाई निरीक्षण भी किया
इसके बाद योगी ने लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान योगी विपक्ष पर जमकर गरजे। योगी ने कहा कि गरीब के पैसे पे डकैती नहीं पड़ने देंगे। सैफ़ई सिंडिकेट डकैती के पुराने अनुभव से आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से लूट-खसोट करवाते थे। इसके साथ ही योगी ने जनसभा में यह भी ऐलान किया कि बाढ़ पीड़ितों को आवास भी मिलेगा। संबोधन के बाद योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण किया। स्थितियों का जायजा लिया।

Check Also

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को BSP कन्वीनर पद से हटाया,  कहा कि वह अभी मैच्‍योर नहीं हैं

यूपी चुनाव 2027 से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *