यूपी चुनाव 2027 से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर बड़ा बयान दिया है. मायावती ने कहा कि आकाश आनंद अभी मैच्योर नहीं हुए हैं और उन्हें अभी परिपक्व होने की जरूरत है. जब तक वह पूरी तरह परिपक्व नहीं हो जाते, तब तक उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी. उधर, आकाश ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स बायो बदल दिया है और खुद को केवल पार्टी वर्कर और बाबा साहेब के सपनों का युवा समर्थक बताया है

पहली बार: 7 मई 2024 को हटाया गया था नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 7 मई 2024 को मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर और अपने राजनीतिक उत्तराधिकारी के पद से अचानक हटा दिया था। उस समय मायावती हटाने का कारण बताया था कि आकाश आनंद को अभी राजनीति में “और परिपक्व होने की आवश्यकता है”। हालांकि, चुनाव के कुछ हफ्तों बाद (जून 2024 में) उनकी पार्टी में वापसी हो गई थी और उनकी जिम्मेदारियां बहाल कर दी गई थीं।
दूसरी बार: 2 मार्च 2025 को सभी पदों से मुक्त किया गया
वही दूसरी बार 2 मार्च 2025 को मायावती ने आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर दिया। साथ ही यह घोषणा की कि वह अपने जीते-जी किसी को भी पार्टी में अपना उत्तराधिकारी घोषित नहीं करेंगी। 3 मार्च 2025 को आकाश आनन्द को पार्टी से पूरी तरह बाहर कर दिया गया। मायावती ने आरोप लगाया था कि आकाश अपने ससुर (अशोक सिद्धार्थ) के प्रभाव में आकर पार्टी विरोधी और ‘अहंकारी’ रुख अपना रहे हैं।
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश