Bank Holidays August 2026: अगर अगस्त में बैंक से जुड़ा कोई काम है तो छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. अगस्त में स्वतंत्रता दिवस और वीकेंड मिलाकर कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. जानें पूरी डिटेल.
अगस्त का महीना शुरू होने वाला है और अगर आप इस महीने बैंक जाकर ड्राफ्ट बनवाने, केवाईसी अपडेट कराने या कैश जमा-निकालने का सोच रहे हैं, तो रुकिए, पहले ये लिस्ट जरूर देख लीजिए, वरना बैंक के दरवाजे पर ताला लटका देखकर वापस लौटना पड़ सकता है. आरबीआई (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, अगस्त 2026 में अलग-अलग राज्यों में मिलाकर कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.
लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है! सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ नहीं हैं. आइए समझते हैं कि आपके शहर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे और आपका कौन-सा काम घर बैठे हो सकता है.
देशभर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
हफ्ते के शनिवार और रविवार की छुट्टियां तो पूरे देश में एक साथ ही होती हैं. इस बार अगस्त में शनिवार और रविवार मिलाकर कुल 7 छुट्टियां तो सीधे-सीधे मिल रही हैं:
- 2 अगस्त (रविवार): हफ्ते की पहली छुट्टी.
- 8 अगस्त (दूसरा शनिवार): देश के सभी बैंक बंद रहेंगे.
- 9 अगस्त (रविवार): वीकेंड की छुट्टी.
- 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस): देश का राष्ट्रीय त्योहार, लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद.
- 16 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी.
- 22 अगस्त (चौथा शनिवार): देश भर के बैंकों में छुट्टी.
- 23 अगस्त (रविवार): वीकेंड की छुट्टी.
- 30 अगस्त (रविवार): महीने का आखिरी रविवार.
त्योहारों की वजह से किन राज्यों में रहेगी छुट्टी?
इसके अलावा, अलग-अलग राज्यों में स्थानीय और धार्मिक त्योहारों जैसे कि हरियाली तीज, नाग पंचमी, पारसी नववर्ष और ईद-ए-मिलाद के मौके पर भी बैंक बंद रहेंगे. जरूरी बात ये है कि आरबीआई (RBI) हर राज्य के लिए अलग-अलग छुट्टियों का कैलेंडर जारी करता है. इसलिए आप जिस राज्य में रहते हैं, उस हिसाब से स्थानीय त्योहार की छुट्टी एक बार जरूर री-चेक कर लें.
बैंक बंद भी रहे… तब भी नहीं रुकेंगे ये 5 काम!
भले ही बैंक की ब्रांच बंद रहे, लेकिन डिजिटल इंडिया के इस दौर में आपको ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. ये सभी सर्विस 24 घंटे और सातों दिन चालू रहेंगी:
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश