रायबरेली। विकास भवन स्तिथ महात्मा गांधी सभागार में सोमवार को विकसित भारत जी राम जी योजना के सफल एवम प्रभावी क्रियान्वन के लिए पंच सम्मेलन हुआ। डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि ग्राम पंचायतें विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। पंचायतों मे उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुवे स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों का चयन किया जाए। उन्होंने प्रशासकों वा सचिवों से कहा कि ग्राम पंचायत की वर्तमान स्तिथ स्थानीय अवस्यक्तवो तथा उपलब्ध संसाधनों का समुचित आकलन करते हुए विकास की कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने का कि पंच सम्मेलन के माध्यम से ग्राम स्तर पर विकास की अवक्ष्यकता पर व्यापक चर्चा कर बेहतर कार्ययोजना तैयार करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों को योजना के संबंध मे तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश