UP Police के बेबाक बोल का वीडियो वायरल; सीओ बोले…पब्लिक को बवाल करने दो, पुलिस मत पहुंचाना..

कानपुर देहात में तैनात बताए जा रहे CO संजय सिंह का कथित ऑडियो वायरल, जिसमें पुलिस अधिकारियों को विवादित निर्देश देते सुनाई दे रहे हैं।


अकबरपुर तहसील में आयोजित शांति समिति की बैठक में सीओ संजय सिंह, तहसीलदार पवन कुमार के साथ मौजूद थे। बैठक के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें सीओ की टिप्पणी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। वीडियो में यह भी दावा किया गया कि उन्होंने अमूल वाहन प्रकरण और दारोगा से विवाद के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले भी जांच में बचाया था और आगे भी बचा लेंगे।
वीडियो प्रचलित होने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। सीओ संजय सिंह ने पूरे प्रकरण पर सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को संदर्भ से काटकर और तोड़-मरोड़कर प्रसारित किया गया है। उनके मुताबिक, कुछ दिन पहले सड़क पर यातायात में बाधा बने अमूल वाहन को हटाने के दौरान पुलिस और वाहन चालक के बीच विवाद हुआ था। उसी घटना का उदाहरण देते हुए वह यह समझा रहे थे कि यदि लोग स्वयं नियमों का पालन करें और वाहन व्यवस्थित खड़े करें तो विवाद की स्थिति नहीं बनेगी।
“पब्लिक को बवाल करने दो, पुलिस मत पहुंचाना..पब्लिक को जो करना है करे, दूर से खड़े होकर देखो तभी सुधरेगी..कुछ होगा तो हम बचा लेंगे..”
साहब का नाम संजय सिंह बताया जा रहा है. ये कानपुर देहात में पोस्टेड है

Check Also

यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, यूपी की हर पंचायत को मिलेंगे सचिव

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *