राम मंदिर चंदा चोरी पर SIT ने गृह सचिव संजय प्रसाद को सौंपी रिपोर्ट, जल्द होगा बड़ा खुलासा

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावे में कथित गबन के मामले में गठित 3 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी जांच पूरी कर ली है। एसआईटी ने इस मामले से जुड़ी अपनी विस्तृत रिपोर्ट मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को सौंप दी है।

इस मामले पर जानकारी देते हुए एसआईटी (SIT) टीम के सदस्य विजय विश्वास पंत ने कहा, “आज हमने अयोध्या मामले की जांच रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव को सौंपी हैं. ये एक प्रारंभिक प्रतिवेदन हैं उसी क्रम में ये आज रिपोर्ट दी गई है. ये गोपनीय जांच हैं इसलिए अभी हम इस कुछ भी बोलने के लिए अधिकृत नहीं है. जो हमारी फाइंडिग्स थी वो हमने उपलब्ध करा दी हैं.”

सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि जांच की कार्यवाही अभी प्रचलित है। यानी यह अंतिम रिपोर्ट नहीं है और मामले की जांच अभी आगे भी जारी रहेगी।

अयोध्या प्रकरण को लेकर SIT ने पिछले दिनों कई स्तरों पर जांच, पूछताछ और दस्तावेजों की पड़ताल की थी। अब प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंपे जाने के बाद इस संवेदनशील मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

आने वाले दिनों में हो सकते है बडे़ एक्शन
इसी क्रम में आज एसआईटी की टीम ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है. माना जा रहा है कि रिपोर्ट के आधार पर आने वाले समय में कुछ बड़े एक्शन देखने को मिल सकते हैं. इस पूरे मामले में चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारियों, कुछ ट्रस्ट के लोगों और एसबीआई बैंक के कर्मचारियों की भूमिका संदेह के घेरे में हैं. इस रिपोर्ट में किन-किन लोगों को जिम्मेदार बताया गया है उसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है.

Check Also

मछली खाने वाले बयान पर कोर्ट पहुंचे अजय राय, सीएम योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का परिवाद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *