पूर्वी यूपी में आ रहा है तूफान! आंधी और भारी बारिश की चेतावनी, रहेगा रेड अलर्ट, जमकर होगी बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए आने वाले दिनों को काफी संवेदनशील बताया है। पश्चिमी यूपी में 80 से 100 किमी/घंटे और पूर्वी यूपी में 70 से 80 किमी/घंटे की रफ्तार से विनाशकारी तूफान आने और ओले गिरने की प्रबल आशंका है। पूरे राज्य में अगले कुछ दिनों तक 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और 31 मई को पूर्वी यूपी में भारी बारिश होगी। इसके अलावा, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में भी आज 70 से 80 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफान आने, ओलावृष्टि होने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
अब अगर पूर्वी यूपी के वाराणसी, देवरिया, गोरखपुर और कुशीनगर के मौसम की बात करें तो इन जिलों में भी तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इन इलाकों में हवा की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है और झोंकों की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इन इलाकों में कुछ घंटों के भीतर तेज बारिश की वजह से जलभराव और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं. प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं.

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक खतरनाक गुलाटी मार दी है. भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को अगले कुछ दिन राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने तेज आंधी, मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज (शुक्रवार) प्रदेश के कई जिलों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है, जबकि झोंकों की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकता है.
प्रदेश के करीब 60 जिलों में ओलावृष्टि और 10 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. प्रदेश के कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट घोषित करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

तेज हवाओं और बारिश की वजह से पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और यातायात प्रभावित होने जैसी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. उन्हें खुले स्थानों पर जाने से बचने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई है.

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज 31 मई तक बना रह सकता है. इस दौरान कई जिलों में रुक-रुक कर तेज बारिश, धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. हालांकि, इससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं से जान-माल का खतरा भी बना रहेगा.

IMD की नई भविष्यवाणी
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 से 72 घंटों के दौरान प्रदेश में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं. इस सिस्टम के प्रभाव से अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. इसके साथ ही दक्षिण बिहार और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं की स्थिति बनी हुई है. यही वजह है कि उत्तर प्रदेश के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.

Check Also

यूपी में बिजली हुई महंगी:फ्यूल सरचार्ज 10 प्रतिशत बढ़ाया गया, बढ़ेगा बिजली बिल

अब उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को भी महंगाई का एक और झटका लगने वाला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *