UP IPS Officers Transfer: IPS अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) के साथ पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि अशोक मुथा को अग्निशमन सेवा का महानिदेशक बनाया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
अभिसूचना, गृह विभाग और तकनीकी सेवाओं में बदलाव
प्रदेश की खुफिया व्यवस्था की जिम्मेदारी अब अमरेंद्र के. सेंगर के हाथ में होगी. उन्हें पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) बनाया गया है. वहीं भगवान स्वरूप श्रीवास्तव को इंटेलिजेंस से हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं बनाया गया है. गृह विभाग में भी बड़ा बदलाव हुआ है. सचिव गृह मोहित गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है, जबकि भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात आनंद सुरेशराव कुलकर्णी को उत्तर प्रदेश शासन में सचिव गृह की जिम्मेदारी दी गई है. यह पद शासन और पुलिस के बीच समन्वय के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.
पुलिस मुख्यालय और विशेष इकाइयों में भी फेरबदल
अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय डॉ. संजीव गुप्ता को मौजूदा जिम्मेदारी के साथ एडीजी लॉजिस्टिक्स का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद के पुलिस महानिरीक्षक विनोद कुमार सिंह को विशेष जांच शाखा का आईजी बनाया गया है. इसके अलावा पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध पुलिस अधीक्षक अन्नु कुमार सिंह को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि आनंद कुमार को लोक शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. होमगार्ड्स में तैनात आईजी धर्मवीर को पीएसी पूर्वी जोन, प्रयागराज भेजा गया है.
इन अधिकारियों का तबादला
मुथा अशोक जैन, अमरेंद्र के सेंगर, राम कुमार, नवीन अरोरा, पीयूष मोर्डिया, भगवान एस श्रीवास्तव, डॉ संजीव गुप्ता, तरूण गाबा, धर्मवीर, मोहित गुप्ता, विनोद कुमार सिंह, जोगेंद्र कुमार, आनन्द सुरेशराव कुलकर्णी, अनूप कुमार सिंह और आनंद कुमार का ट्रांसफर किया गया है.
15 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर

Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश