रायबरेली: सुरंग में मिले कुषाणकालीन अवशेष

हरचंदपुर के ओई भीट गांव में पांच दिन पहले बारिश के बाद एक खेत में जमीन धंसने से सुरंग मिली है। जांच में महत्वपूर्ण पुरातात्विक साक्ष्य सामने आए हैं। भारतीय पुरातत्व (ASI) लखनऊ मंडल की टीम ने बुधवार को मौके पर जांच की। टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद यहां से मिली ईंटों, मिट्टी की सुराही, हैंडल वाली धुपदानी वा अन्य अवशेषों को कुषाणकालीन होने की संभावना जताई है। सहायक पुरातत्व अधिकारी डा.मनोज कुमार यादव ने बताया कि मिले अवशेष येतिहाशिक महत्त्व के प्रतीत होते हैं। जिन्हे प्रारंभिक तौर पर कुषाणकालीन माना जा रहा है। हालाकि उनकी वास्तविक आयु और एतिहासिक महत्व की पुष्टि वैज्ञानिक परीक्षण और विस्तृत रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। विस्तृत जांच को भेजी जाएगी। उन्होंने यह भी 7 कि ओय भीट गांव पहले से पुरातत्व अभिलेखों में एतिहासिक स्थल के रूप मे दर्ज है। एसे में मिले अवशेष क्षेत्र के प्राचीन इतिहास और सांस्कृतिक विराशत के महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में अक्सर प्राचीन अवशेष मिलते रहते हैं।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली

Check Also

मछली खाने वाले बयान पर कोर्ट पहुंचे अजय राय, सीएम योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का परिवाद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *