UPSC की तैयारी कर रही युवती से लखनऊ में गैंगरेप, 3 दिन तक बंधक बनाकर की हैवानियत, पुलिस की रडार पर ‘शिवम’ और ‘डिलीवरी ब्वॉय’

लखनऊ में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता को उसके परिचित और उसके साथियों ने चारबाग स्टेशन से जबरन ले जाकर सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा. आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अगवा किया और तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया. बाद में पीड़िता को दिल्ली भेजा गया, जहां उसने परिजनों को सूचना दी और शिकायत दर्ज कर जांच शुरू हुई.
– उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं?
– क्या अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है?
– हर दिन बेटियों के साथ दरिंदगी और सरकार सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट में व्यस्त क्यों है?
जबरन ट्रेन से साथ ले गए युवक
ट्रेन जैसे ही लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर पहुंची, आरोपी युवक अपने दोस्त के साथ स्टेशन पहुंच गया और उसे जबरदस्ती ट्रेन से उतार लिया. इसके बाद वो स्टेशन से युवती को लेकर सुशांत गोल्फ सिटी स्थित फ्लैट पर ले गया. जहां उसने कॉफी के साथ युवती को नशीली दवाई पिला दी. इसके बाद आरोपी युवक ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. विरोध करने पर आरोपी युवक नहीं माना और रातभर उससे हैवानियत की.
पीड़िता को बंधक बनाकर किया गैंगरेप
आरोप है कि अगले दिन उसका दूसरा दोस्त भी फ्लैट पर पहुंचा और उसके साथ रेप किया और तीसरे दिन एक और युवक ने उसके साथ रेप किया. तीन दिनों तक आरोपियों ने पीड़िता के साथ कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया. जिससे उसकी हालत बहुत ख़राब हो गई. इसके बाद तीनों आरोपियों ने युवती को ट्रेन में स्लीपर क्लास से बिठाकर दिल्ली भेज दिया.

ट्रेन जब रास्ते में बरेली पहुंची तो पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत कर पिता को आपबीती बताई. जिसके बाद परिवार के पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक गई. पीड़िता के पिता ने तुरंत जीआरपी हेल्पलाइन में फ़ोन कर पूरी घटना का जानकारी दी. ख़बर मिलते ही जीआरपी पुलिस पीड़िता के पास पहुंची और उसे ढाढ़स बंधाया.

इस मामले में लखनऊ पुलिस की ओर से भी मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं. आरोपियों की तलाश के लिए पांच टीमों का गठन कर दिया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Check Also

यूपी में बिजली हुई महंगी:फ्यूल सरचार्ज 10 प्रतिशत बढ़ाया गया, बढ़ेगा बिजली बिल

अब उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को भी महंगाई का एक और झटका लगने वाला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *