30 अगस्त, रविवार – रायबरेली
आज हमें जिले के सभी प्रिय पत्रकार बंधुओ को सूचित करते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है की जिला रायबरेली के PmNews.18 व पुलिस मुखबिर न्यूज के ब्यूरो प्रभारी, रवि शंकर सिंह को अब एक नई और जिम्मेदारी सौंपी गई है। नेशनल मीडिया क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एम डी शर्मा जी की संतुति पर रवि शंकर सिंह को नेशनल मीडिया प्रेस क्लब का डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। जैसे ही श्री रवि सिंह के गांव डिडौली वालों को खबर मिली वह खुशी से झूम उठे, रवि शंकर सिंह , एक कर्मठ , ईमानदार व सहृदय व्यक्ति हैं। गांव के ही एडवोकेट, दिलीप सिंह एडवोकेट ने कहा की भैया बचपन से ही , गरीबों, असहाय लोगों की मदद करने का उनके दिल में सदैव जज्बा रहता था, वह निष्पक्ष , निर्भीकता और साहस के साथ, अत्याचार , अन्याय के खिलाफ लड़ते चले आ रहे हैं , कोई भी परेशानी उनके उपर आई हो लेकिन वह कभी विरोधियों के सामने झुके नहीं।
गांव के ही समाज सेवी , अवधकुमार सिंह, शिवप्रताप सिंह, राजकुमार सिंह और महेंद्र सिंह ने कहा की रवि शंकर सिंह अपनी स्वक्छ छवि व ईमानदारी के लिए माने जाते हैं । परेशान लोगों की मदद करना उनके स्वभाव में रहा है। यह खबर पाकर रवि शंकर सिंह को बधाई देने के लिए, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व प्रिंट मीडिया के लोग आ रहे हैं । विभिन्न समाचार पत्र के पत्रकारों ने कहा की रवि शंकर सिंह को नेशनल मीडिया प्रेस क्लब का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हम लोगों को अधिकारों की आवाज उठाने में वह पूरा ध्यान देंगे। सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा मैं सदैव समाज के ज्वलंत मुद्दों को पूरी ताकत व मजबूती से उठाऊंगा व अपने पत्रकार साथियों के हक के लिए लडूंगा सदैव मजबूती से खड़ा रहूंगा।

जितेंद्र बहादुर सिंह की रिपोर्ट, पुलिस मुखबिर न्यूज, ऊंचाहार तहसील इंचार्ज
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश