प्रदेश में समय से पहले हो सकते हैं चुनाव, इस महीने में हो सकती घोषणा; सपा सतर्क, बीजेपी भी जुटी तैयारी में

उत्तर प्रदेश में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलें राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं, इन चर्चाओं को बल इसलिए मिल रहा है क्योंकि लंबे समय से निष्क्रिय रही बीएसपी अचानक संगठन विस्तार, बूथ स्तर की बैठकों और चुनावी तैयारियों में जुट गई है. दूसरी ओर बीजेपी ने भी संगठन और सरकार में बड़े बदलाव किए हैं, नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति, मंत्रिमंडल विस्तार और जिला इकाइयों में व्यापक फेरबदल किया है. वहीं समाजवादी पार्टी भी चुनावी मोड में है. बावजूद इसके, बीजेपी का अब तक का रिकॉर्ड बताता है कि वह समय से पहले चुनाव कराने के बजाय कार्यकाल पूरा होने पर ही चुनाव कराती है. मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मई 2027 तक है.

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में इसी साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। दरअसल, इन राज्यों में फरवरी-मार्च 2027 में चुनाव प्रस्तावित हैं। इसी दौरान राष्ट्रीय जनगणना का दूसरा चरण शुरू होना है जो 9 से 28 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान राज्य कर्मचारी सामाजिक और आर्थिक जानकारी जुटाएंगे। इसके लिए यूपी में कम से कम 5.5 लाख, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में 50-50 हजार और पंजाब में दो लाख सरकारी कर्मियों की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में चुनावी ड्यूटी के लिए पर्याप्त कर्मी नहीं मिल पाएंगे।

फरवरी में प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण में कोई मुश्किल न आए इसे लेकर केंद्र सरकार फरवरी 2027 से पहले चुनाव पर विचार कर रही है. माना जा रहा इन राज्यों में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं.

हालांकि तारीखों का फैसला जनगणना को ध्यान में रखकर लिया जाएगा. कब चुनाव होगा यह चुनाव आयोग की बैठक में तय किया जाएगा. दरअसल सरकारी अधिकारियों की चुनाव-जनगणना दोनों में ड्यूटी लगती है और इस बात को ध्यान में रखकर ही चुनाव का फैसला लिया जाएगा.

Check Also

यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, यूपी की हर पंचायत को मिलेंगे सचिव

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *