यूपी बोर्ड परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई, हर कमरे में CCTV, पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात रहे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। 18 फरवरी बुधवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा साढ़े आठ बजे शुरू हुई। परीक्षा केंद्रो पर पहले परीक्षार्थियों की चेकिंग और प्रवेश पत्र जांच कर अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा और तकनीकी इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में वॉयस रिकॉर्डिंग सुविधा वाले दो CCTV कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए बड़े स्तर पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं, इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट निगरानी में लगे हैं। वहीं, परीक्षा केंद्रो पर पुलिस की तैनाती भी की गई है।

Check Also

फर्रुखाबाद में बोले योगी: हर संभव मदद पहुंचाएगी सरकार, 1000 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट, बेघर 31 लोगों को पट्टा

Farrukhabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *