रायबरेली। 31 अगस्त दिन सोमवार को कांग्रेस प्रदेश सचिव वा पूर्व प्रत्याशी ऊंचाहार विधानसभा, रायबरेली अतुल सिंह ने लगभग 10 गावों मे चौपाल लगाकर जनता के दुख दर्द को समझा और उनकी समस्याओं को सुना और समस्या को दूर कराने का आश्वासन दिया। कल क्षेत्र मे लगभग 2 घंटे भारी बारिश हुई,इससे गावों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया, बारिश बंद होने के बाद कांग्रेस नेता अतुल सिंह एनटीपीसी ऊंचाहार थर्मल पॉवर प्लांट,के बगल स्तिथ मनिरामपुर गांव पहुंचे वहा पर गांव मे लगभग 15 दिनों से पानी में रास्ते पर भरा हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया की हम लोग में रास्ता होने के कारण पानी के अंदर से आने जाने पर मजबूर है। अतुल सिंह ने कहा यह का चेतरिया विधायक मंत्री कुंभकर्णी नीद सोया हुआ है, उसको जनता की समस्यावो से कोई लेना देना नही है वह अपनी जेब भरने मे लगा हुआ है। थानों मे उसके दलाल सक्रिय है जो जनता को लूटने मे मस्त है।मनिरामपुर के ग्रामीणों की समस्या जो जलभराव की है उसको हल करने का आश्वासन दिया।बीजेपी सरकार की राज मे जनता की महंगाई से कमर तोड़ दी है। अतुल सिंह विधान सभा क्षेत्र मे जो लोग अचानक या बीमारी से खत्म हो जाएंगे उनके घर जाकर सोक संवेदना व्यक्त करते हुवे, इनको आर्थिक सहायता प्रदान की।इस मौके पर जिला सचिव, शैलेंद्र सिंह बीपी सिंह, राजेंद्र सिंह, अंकित गुप्ता, राहुल मौरिया, अजय मौर्या, गोलू अग्रहरि, राजा तिवारी, पप्पू मिश्रा, कप्तान सिंह, रवि सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष केदारनाथ सिंह आदि सैकड़ों की संख्या मे लोग मौजूद रहे।
क्षेत्र में जिन लोगों की बीमारी, दुर्घटना से मृत्यु भी हो गयी थी उनके घर जाकर अतुल सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की, उनको हर प्रकार की सरकारी योजना का लाभ दिलवाने का आश्वासन दिया।
-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश