19 की उम्र और हर महीने 1Cr की कमाई! इस लड़के की कहानी आपको हैरान कर देगी
एक 19 साल के लड़के की कहानी खूब सुर्खियां बटोर रही है. बिना किसी बड़े कॉलेज की डिग्री या अमीर बैकग्राउंड के इस लड़के ने अपने दम पर ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) बिजनेस खड़ा किया कि आज वह हर महीने करीब 1 करोड़ रुपए कमा रहा है. इस कामयाब युवा का नाम है आयुष सिंह (Ayush Singh). उनकी यह इंस्पायरिंग कहानी (Inspiring Story) ‘टॉपमेट’ (Topmate) के को-फाउंडर और CTO दिनेश सिंह ने लिंक्डइन पर शेयर की है, जो अब तेजी से वायरल हो रही है.
दिनेश सिंह ने बताया कि आयुष न तो IIT से ग्रेजुएट हैं और न ही MIT से. जब कोरोना (Covid-19) का दौर था, तब आयुष महज 13 साल के थे और उनके परिवार पर भारी आर्थिक संकट आ गया था. उस वक्त उनके पास कोई महंगी कोचिंग नहीं थी, बस एक पुराना लैपटॉप, रुक-रुक कर चलने वाला इंटरनेट और कुछ पुराने कोर्सेज थे. लेकिन आयुष के अंदर कुछ नया सीखने की जिद थी. इसी जिद के दम पर उन्होंने खुद से ‘मशीन लर्निंग’, जो AI का एक हिस्सा है उसे सीख डाली.
14 की उम्र में MIT ने की तारीफ
आयुष की लगन का असर यह हुआ कि कुछ ही महीनों में वह विदेशी स्टार्टअप्स के साथ काम करने लगे. कमाल की बात यह है कि जब वह सिर्फ 14 साल के थे, तब दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान MIT (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) ने उनके बनाए कोर्स की तारीफ की और लोगों को इसे पढ़ने की सलाह दी.
स्किल को बेचना सीखा
शुरुआत में आयुष को अपने काम के बदले बहुत ज्यादा पैसे नहीं मिलते थे. दिनेश के मुताबिक, आयुष की कमाई तब बढ़ी जब उन्होंने सिर्फ कोडिंग करना ही नहीं, बल्कि अपने ज्ञान को सही तरीके से दुनिया के सामने रखना सीखा. आज आयुष टॉपमेट प्लेटफॉर्म पर AI के प्रीमियम कोर्सेज चलाते हैं और युवाओं को सिखाते हैं.
“कोविड के दौरान, जब वह 13 साल का था, तब उसका परिवार आर्थिक संकट में फंस गया। उसके पास पुराने पाठ्यक्रम, रुक-रुक कर चलने वाला इंटरनेट, एक लैपटॉप और बेहिसाब जिज्ञासा के अलावा कुछ नहीं था
ऑनलाइन प्रतिक्रियाएं
यह पोस्ट देखते ही देखते ऑनलाइन वायरल हो गई। एक यूजर ने कहा, “इतनी कम उम्र में इतने सारे बच्चों की उपलब्धियां देखकर 28 साल की उम्र में मुझे जलन और उदासी महसूस हो रही है।” एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, “वह एक प्रेरणा है।”
कम उम्र में ही प्रभावशाली अनुभव हासिल करने के बावजूद, इस पोस्ट से पता चलता है कि शिक्षण के माध्यम से अपने ज्ञान को आय में बदलना उनके लिए एक चुनौती बना हुआ था। खबरों के अनुसार, सिंह पूरे भारत में सैकड़ों इंजीनियरों को मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दे रहे थे, जिससे उन्हें एआई कौशल हासिल करने और करियर के अवसर सुरक्षित करने में मदद मिल रही थी। हालांकि, उनके काम के शैक्षिक पहलू से शुरुआत में उन्हें खास आय नहीं हो रही थी।
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश