रायबरेली : डलमऊ, ऊंचाहार, बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर शुक्रवार को और बढ़ गया। चेतावनी बिंदु से जलस्तर महज 31 सेमी दूर है। इससे कटरी इलाके मे लोग सहमे हुवे है। गंगा नदी का चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर, जबकि खतरे का निशान बिंदु99.360 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर 98.050 मीटर दर्ज किया गया है, जो चेतावनी बिंदु से 31 सेंटीमीटर दूर है।

कटरी इलाके के चक मालिक भीति, जमाल नगर मोहद्दीनपुर, जहागीराबाद पूरे रेवती सिंह, अंबाहा, बबुरा गांव के लोग बाढ़ की आशंका से सहमे हुवे हैं। ग्रामीण संतराम यादव, बिरजू यादव, साजन प्रसाद ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ता रहा तो पानी गावों के अंदर आ जायेगा। एसडीएम डलमऊ प्रीति सिंह ने बताया कि बाढ़ जैसे अभी कोई हालत नही हैं। बाढ़ से निपटने के लिए सभी इंतजाम पहले ही कर लिए गए है। बाढ़ आने पर लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया जाएगा। शुक्रवार को नायब तहसीलदार संभुशरण पाण्डेय ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही नाविकों को मुस्तैद रहने को कहा। लेखपालों की टीम को घाट पर चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया है।
-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश