ब्रह्मोस मिसाइलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान को सबक सिखाया : महोबा में गरजे CM योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की ताकत का प्रदर्शन किया

ललितपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में निर्मित मिसाइलों ने “पाकिस्तान को मदद के लिए गुहार लगाने और खुद को बचाने की भीख मांगने पर मजबूर कर दिया।”

मुख्यमंत्री 1,766 करोड़ रुपये की 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद बोल रहे थे।

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा “ब्रह्मोस मिसाइलें उत्तर प्रदेश में बनाई जा रही हैं। जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इन मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया, तो इन्होंने पाकिस्तान को इतना करारा झटका दिया कि वह मदद के लिए गुहार लगाने और खुद को बचाने की भीख मांगने पर मजबूर हो गया। यही नए भारत की ताकत है, और इसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व से बल मिलता है,”

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान दुनिया भर में ईंधन आपूर्ति बाधित हुई। मोदी जी के नेतृत्व में ऐसे कदम उठाए गए, जिनसे देश को ऊर्जा संकट का सामना नहीं करना पड़ा। लोगों को राहत मिली और महंगाई भी नियंत्रण में रही।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश, विशेष रूप से बुंदेलखंड क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ है।

Check Also

यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, यूपी की हर पंचायत को मिलेंगे सचिव

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *