प्रतीक यादव के निधन का आज तेरहवां दिन है. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का आज लखनऊ में तेरहवीं है. प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव ने श्राद्ध कार्यक्रम का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस कार्ड में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सहित परिवार के कई लोगों का नाम लिखा हुआ है. इसके अलावा कार्ड में पत्नी अपर्णा यादव और उनकी दोनों बेटियों का भी नाम है. बता दें कि बीते 13 मई को प्रतीक यादव का अचानक से निधन हो गया था.
प्रतीक यादव की तेरहवीं लखनऊ स्थित विक्रमादित्य मार्ग आवास पर आज दोपहर 12 बजे से है. पहले अपर्णा ने रविवार की रात को 8 बजे फेसबुक और एक्स पर एक कार्ड शेयर किया. जिसमें अपर्णा, अखिलेश, अपर्णा की दोनों बेटियां पद्मजा और प्रथमा के साथ-साथ अमन, अदिति और अत्यना का नाम है. बता दें कि अमन बिष्ट अपर्णा यादव के भाई हैं. वहीं अदिति अखिलेश यादव की बेटी का नाम है. इसके अलावा अत्यना अमन की बेटी का नाम है. हालांकि कुछ देर बाद अपर्णा ने फेसबुक पर एक और कार्ड शेयर किया. जिसमें अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, डिंपल यादव, तेज प्रताप यादव, आदित्य यादव और दोनों बेटियों का नाम है.
मुलायम सिंह यादव के परिवार के सभी सदस्य तेरहवीं में शामिल होंगे. प्रतीक से पहले मुलायम सिंह यादव के निधन पर भी पूरा परिवार एक साथ दिखा था. तब सैफई में कई दिनों तक परिवार के सदस्य साथ-साथ हर संस्कार में शामिल हुए थे. अब प्रतीक की तेरहवीं पर भी मुलायम परिवार उसी तरह जुटेगा. अपर्णा यादव के आवास पर कल से तेरहवीं की तैयारी चल रही है. माना जा रहा है कि सपा, भाजपा के साथ-साथ दूसरे दलों के बहुत सारे नेता और कार्यकर्ता प्रतीक को श्रद्धांजलि देने आज जुटेंगे. प्रतीक यादव के निधन से यादव परिवार में शोक की लहर दौड़ गई थी.
Check Also
फर्रुखाबाद में बोले योगी: हर संभव मदद पहुंचाएगी सरकार, 1000 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट, बेघर 31 लोगों को पट्टा
Farrukhabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और …
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश