भारत और अमेरिका के बीच होने वाले व्यापार समझौता अब अपने अंतिम चरण में है। ये समझौता इस बात का प्रमाण है कि टैरिफ से दोनों देशों के बीच शुरू हुआ विवाद टैरिफ के साथ ही खत्म हो गया है।
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि कुछ महीने पहले मियामी में UFC इवेंट के बैकस्टेज पर ट्रंप अचानक बोले- ‘चलो प्रधानमंत्री मोदी को फोन करते हैं.’ सर्जियो गोर कहते हैं कि उन्होंने उस वक्त उन्हें याद दिलाया कि इस वक्त भारत में सुबह के 6 बजे हैं. इस पर ट्रंप ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया – ‘वह जागे होंगे. वह मेरी तरह हैं, उन्हें नींद नहीं आती.’ चूंकि ट्रंप को स्टेज पर जाना था, इसलिए दोनों नेताओं की बातचीत अगले दिन तय की गई.

पीएम मोदी-ट्रंप की दोस्ती का अनसुना किस्सा
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच का ऐसा ही एक मजेदार किस्सा भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सुनाया। गोर ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार सुबह 6 बजे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन मिलाना चाहते थे। यह बात दोनों नेताओं के बीच के गजब के तालमेल को दिखाती है।
डोनाल्ड ट्रंप- पीएम मोदी की दोस्ती खास
राजदूत गोर ने कहा कि जब दो लोग दोस्त होते हैं तो हर बात को शेड्यूल करने की जरूरत नहीं पड़ती. ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी को अपने दोस्त के रूप में देखते हैं. ऐसे में वे फोन उठाकर पूछ सकते हैं -‘कैसे हो?’ उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप भारत को बहुत महत्व देते हैं और प्रधानमंत्री मोदी को कई अन्य विश्व नेताओं से अलग स्तर पर रखते हैं. कुछ नेताओं के साथ हमें चीजें पहले से शेड्यूल करनी पड़ती हैं, लेकिन मोदी के साथ ऐसा नहीं है.
जब ट्रंप ने कहा था- मोदी बिल्कुल मेरे जैसे
यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) के एक कार्यक्रम में बोलते हुए अमेरिकी राजदूत ने यह वाकया साझा किया। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले मियामी में एक यूएफसी (UFC) फाइट इवेंट के दौरान वे राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैकस्टेज बैठे थे। अचानक ट्रंप ने उनसे कहा कि चलो, प्रधानमंत्री मोदी को फोन लगाते हैं।
गोर ने बताया कि जब ट्रंप ने ऐसी इच्छा जताई तो मैंने उन्हें याद दिलाया कि इस वक्त भारत में सुबह के 6 बज रहे होंगे, तो ट्रंप ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि वह जाग रहे होंगे। वह बिल्कुल मेरी तरह हैं जल्दी उठने वाले।

हालांकि, वह फोन कॉल अगले दिन की गई, लेकिन राजदूत ने कहा कि इस किस्से से पता चलता है कि दोनों नेताओं के बीच कितना दोस्ताना रिश्ता है। जब आप किसी के अच्छे दोस्त होते हैं, तो हर बात के लिए पहले से टाइम तय करने की जरूरत नहीं होती।
ट्रंप के दिल में भारत के लिए खास जगह
राजदूत गोर ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप आज भी भारत दौरे की यादों को बहुत पसंद करते हैं। उनके पहले कार्यकाल के दौरान हुए ‘हाउडी मोदी’ और ‘नमस्ते ट्रंप’ जैसे बड़े कार्यक्रमों ने दोनों देशों को बहुत करीब लाया था। ट्रंप अपने इस दूसरे कार्यकाल में भी भारत आने की इच्छा रखते हैं।
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश