खत्म होगी परेशानी,बनेंगे आधार कार्ड।। तीन से 29 अगस्त तक आयोजित शिविरों में होगा आधार संबंधी कार्य

रायबरेली। आधार कार्ड संबंधी कार्य के लिए अब लोगों को डाकघर और स्कूलों के चक्कर लगाने की परेशानी नहीं उठाना पड़ेगा। भारतीय डाक विभाग ने जिले मे 17 जगहों पर शिविर आयोजित कर आधार कार्ड से जुड़ी दिक्कतों को दूर कराने का निर्णय लिया है। डाक अधीक्षक अनूप अग्रवाल ने बताया कि उच्चाधिकार्यो के निर्देश पर 3 से 29 अगस्त तक लगने वाले इन शिविरों में नए आधार कार्ड बनाने के साथ ही पुराने कार्ड से जुड़ी त्रुटियों को भी दुरुस्त किया जाएगा।

लखनऊ मुख्यालय के अंतर्गत रायबरेली मंडल में अगस्त के दौरान25 स्थानों पर आधार नामांकन/अपडेट शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का आयोजन विभिन्न उपमंडलों लालगंज, महाराजगंज, ईस्ट, वेस्ट एवम साउथ सब डिवीजन में निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा।डाक विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। 3 अगस्त से निर्धारित शिविरों पर आधार का काम होगा। लालगंज,मे भोजपुर, चिवलाहा, पूरे पाण्डेय, सेमरी, महराजगंज में जटुवा टप्पा, कोटवा मोहम्दाबाद,इन्हौना, तिलोई, सराय मानिक, अशरफपुर, सूची ग्रामपंचायत,रामपुर कशिहा, ग्राम सचिवालय गौरा, जीपीएस स्कूल बछरावां, बैंक ऑफ बड़ौदा अतहर कठगार में आधार संबंधी काम होंगे। शिविर की शुरुवात भोजपुर से होगी। यहां पर तीन अगस्त से पांच अगस्त तक आधार संबंधी काम होंगे। शिविर सुबह 9 बजे से काम शुरू होगा।

इस दौरान महिलाओं और पुरुषों की लिए अलग अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है। विकासखंड छतोह परिसर में आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीमित संख्या में आधार कार्ड बनाए जाने के कारण दूर दराज से ने वाले लोगो को कई दिनों तक ब्लॉक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। आधार ऑपरेटर दीपू ने बताया कि प्रतिदिन केवल 8 से 10 लोगो के ही आधार कार्ड बन पा रहे हैं।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली

Check Also

मछली खाने वाले बयान पर कोर्ट पहुंचे अजय राय, सीएम योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का परिवाद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *