एक घंटा बारिश से बिजली गुल, अंधेरे में 550 गांव। उमस भरी गर्मी के साथ सुबह झेला पेयजल संकट

रायबरेली। जिले में शुक्रवार तेज हवा के साथ हुई घंटे भर की बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई। लाइन फॉल्ट वा ट्रांसफार्मर में खराबी से रात भर करीब 550 गांव अंधेरे में डूबे रहे। सुबह कही आठ, तो कहीं दोपहर बाद बिजली आई। इस दौरान लोगों को गर्मी और उमस के बीच रात बितानी पड़ी, वही लोगो को पेयजल संकट झेलना पड़ा। लोगो ने हैंडपंप से प्यास बुझाई। इस दौरान कहीं पेड़ गिरने से खंभा टूट गया, तो कही पर इंसुलेटर खराब हो गए।शुक्रवार की रात लगभग 8.30 बजे तेज हवा के साथ हुई बारिश से बाहर से शहर के आईटीआई पीएसी, राजकीय कालोनी, मालिकमाऊ, प्रग्तिपुरम की बिजली गुल हो गई। एन मोहल्लों की बिजली रात 10.30 बजे बहाल हुई। इशी तरह सुपर मार्केट, डिग्री कालेज चौराहा के पास जंपर कटने से बिजली गुल रही।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली

Check Also

मछली खाने वाले बयान पर कोर्ट पहुंचे अजय राय, सीएम योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का परिवाद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *