Tag Archives: #YogiAdityanath

यूपी में कोचिंग संस्थानों पर चला प्रशासन का हंटर: बिना रजिस्ट्रेशन या बेसमेंट में पढ़ाई कराई तो होगी सीधी कार्रवाई!

अब उत्तर प्रदेश के कोचिंग संचालकों के लिए अपनी मनमानी चलाना आसान नहीं होगा। छात्रों की सुरक्षा और सुविधाओं को ताक पर रखकर धड़ल्ले से चल रहे कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर नियमों की अनदेखी हुई, तो भारी-भरकम जुर्माने के साथ सेंटर को सील …

Read More »

यूपी में सजेगा एक्सप्रेसवे का महाजाल: 67,800 करोड़ की लागत से बनेंगे 8 नए लिंक मार्ग, सफर होगा सुपरफास्ट

उत्तर प्रदेश में सफर करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज होने वाला है। राज्य सरकार ने प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को एक नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। योगी सरकार ने यूपी के सभी प्रमुख एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने के लिए एक शानदार ‘एक्सप्रेसवे ग्रिड’ तैयार करने का फैसला किया है। …

Read More »

मैं अयोध्या से लड़ने को तैयार, आप भी नामांकन कीजिए सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती, बोले- ‘ मैदान में आकर आजमाएं किस्मत’

शनिवार को बलरामपुर के दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों के बहाने विपक्षी दलों पर जोरदार राजनीतिक हमला बोला। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की उस टिप्पणी का करारा जवाब दिया, जिसमें उन्होंने सीएम को अयोध्या से चुनावी मैदान में उतरने की चुनौती दी थी। मुख्यमंत्री ने इस चैलेंज को …

Read More »

उत्तर प्रदेश का बदलता कृषि परिदृश्य : 2017 से पहले कर्ज में डूबा था किसान, सीएम योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कृषि विकास दर 8% से बढ़कर 18% हुई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में राज्य के कृषि क्षेत्र में आए ऐतिहासिक बदलावों को देश के सामने रखा है। उन्होंने अन्नदाता को उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ और समृद्धि का असली सूत्रधार बताया है। बीज से लेकर बाजार तक की मजबूत व्यवस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप, राज्य की डबल इंजन सरकार किसानों को बुवाई …

Read More »

उत्तर प्रदेश बनेगा ग्लोबल मैनपावर का सुपरिचित केंद्र: कौशल विकास और रोजगार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मास्टर प्लान तैयार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश को दुनिया भर के लिए एक कुशल मैनपावर हब बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ‘सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र (SVPSTPZ) योजना’ को औपचारिक हरी झंडी दे दी गई है। इस महत्वाकांक्षी पहल का मुख्य मकसद प्रदेश …

Read More »

यूपी कैबिनेट का बड़ा धमाका: मुफ्त रसोई गैस, अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में सीधी छूट समेत 39 ऐतिहासिक फैसलों को हरी झंडी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के सर्वांगीण विकास, युवाओं के भविष्य और जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए एक साथ 39 अहम प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगा दी है। कैबिनेट बैठक में लिए गए इन निर्णयों का दायरा गांव के किसान से लेकर तकनीक के क्षेत्र में कदम रख रहे युवाओं तक फैला हुआ है। इस व्यापक प्रशासनिक …

Read More »

नोएडा जेवर एयरपोर्ट को मिलेगी नई पहचान: अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के नाम से जाना जाएगा देश का पहला नेट-जीरो एविएशन हब

उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के बुनियादी ढांचे को नई पहचान देते हुए ग्रेटर नोएडा स्थित जेवर हवाई अड्डे का आधिकारिक नाम ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ रखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन …

Read More »

जन सेवा से देश सेवा: मुख्यमंत्री योगी बोले – PM मोदी के 25 वर्षों के सेवा सफर से बदला भारत का परिदृश्य

लखनऊ के पटेल पार्क में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेखांकित की भारत की आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक बदलाव की नई कहानी। वैश्विक मंच पर भारत का बढ़ता प्रभाव और आर्थिक मजबूती बीते ढाई दशकों में भारतीय अर्थव्यवस्था ने अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की है। कभी दुनिया की सबसे कमजोर पांच अर्थव्यवस्थाओं (‘फ्रैजाइल-5’) में शामिल भारत, आज …

Read More »

रंग लाई 10 साल की तपस्या: युवाओं का पलायन थमा, अब दुनिया आ रही लखनऊ! जानिए कैसे दुनिया के युवाओं की पहली पसंद बन रहा लखनऊ

एक जमाना था जब ‘मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं’ सिर्फ एक जुमला लगता था—सड़कों पर अव्यवस्था का माहौल था, बिजली कुछ चुनिंदा परिवारों तक सीमित थी और पढ़ाई पूरी करते ही युवाओं को हाथ में डिग्री थामे दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु का रुख करना पड़ता था। लेकिन पिछले दस सालों में इस शहर की कहानी में एक बड़ा मोड़ आया …

Read More »

UP Digital Library: पंचायत भवनों में इंटरनेट और किताबों का संगम, यूपी के 57 हजार से ज्यादा गांवों तक पहुंची ‘डिजिटल क्रांति’

कभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी या अच्छी किताबों की तलाश में गांव के होनहार युवाओं को बड़े शहरों के चक्कर काटने पड़ते थे। बस का किराया, शहर में कमरे का खर्च और आने-जाने में बीतते घंटे—ये सब पढ़ाई का हौसला तोड़ देते थे। लेकिन अब उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। राज्य के सुदूर …

Read More »

पितृ पक्ष केवल कर्मकांड नहीं, आचरण की सीख: अतीत से भविष्य को जोड़ती सीएम योगी की पाती

आगरा किले की ठंडी दीवारों के पीछे एक दौर ऐसा भी था, जब मुगल बादशाह शाहजहां को अपने ही बेटे औरंगजेब की कैद में बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा था। तब लाचार पिता ने एक खत में अपना दर्द बयां करते हुए लिखा था—‘धन्य है वह संस्कृति, जहां लोग इस दुनिया से चले जाने के बाद भी अपने पूर्वजों …

Read More »

डिजिटल सुरक्षा और रफ्तार पर कसता शिकंजा: यूपी पुलिस की बदलती तस्वीर, सड़क सुरक्षा के लिए बेड़े में शामिल हुए 87 इंटरसेप्टर

उत्तर प्रदेश की सड़कों पर अब नियमों को तोड़ने वालों और बेपरवाह ड्राइविंग करने वालों की मनमानी नहीं चलेगी। ट्रैफिक मैनेजमेंट को स्मार्ट और सख्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के बेड़े में 87 नई हाई-टेक इंटरसेप्टर गाड़ियां तैनात कर दी गई हैं। लखनऊ के लोकभवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर सड़कों पर …

Read More »

पीएम आवास पर 1 घंटे चली मोदी-योगी की बैठक; 18 हजार कमजोर ग्रामीण बूथों को साधने की नई रणनीति तैयार

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जमीनी स्तर पर अपनी किलेबंदी मजबूत करनी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में राजधानी दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच करीब एक घंटे तक उच्चस्तरीय वार्ता हुई। राज्य में बदलते सियासी माहौल के बीच दोनों शीर्ष …

Read More »

उत्तर प्रदेश के 818 युवाओं के सपनों को नई उड़ान: सीएम योगी सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार और जनसेवा से जोड़ने की अपनी मुहिम को गति देते हुए 818 सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपने जा रही है। लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित इस विशेष समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद 21 चयनित …

Read More »

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा अवसर: 6 माह में 1 लाख सरकारी नौकरियां, पुलिस विभाग में ही 77 हजार से अधिक पद

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के प्रतियोगी छात्रों और युवाओं के हित में रोजगार के मोर्चे पर एक बड़ा कदम उठाया है। अगले 6 महीनों में पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए 1 लाख योग्य उम्मीदवारों को शासकीय सेवा में शामिल करने की योजना बनाई गई है। विभागवार भर्तियों का विवरण इस पूरे भर्ती अभियान का सबसे प्रमुख हिस्सा पुलिस और होमगार्ड …

Read More »

उत्पादन से लेकर भुगतान तक शीर्ष पर यूपी: जानिए कैसे 9 वर्षों में बदल गई गन्ना किसानों की तस्वीर

उत्तर प्रदेश के खेतों से उठती गन्ने की मिठास अब किसानों के बैंक खातों तक सीधी पहुँच रही है। सख्त निगरानी और पारदर्शी व्यवस्था का ही नतीजा है कि चालू पेराई सत्र (2025-26) में अब तक गन्ने के कुल मूल्य का 94.86% से ज्यादा बकाया चुकाया जा चुका है। प्रदेश की 102 से अधिक चीनी मिलों ने तो किसानों का …

Read More »

रायबरेली को मिला बड़ा तोहफा: एम्स के समीप 100 एकड़ में बसेगा नया व्यवस्थित शहर, कैबिनेट से हरी झंडी

मास्टर प्लान और परियोजना की मुख्य बातें स्मार्ट शहरीकरण: ‘मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना’ के तहत रायबरेली विकास प्राधिकरण (RDA) एक आधुनिक और सु नियोजित आवासीय क्षेत्र विकसित करने जा रहा है। रणनीतिक स्थान: यह संपूर्ण टाउनशिप एम्स (AIIMS) के पास स्थित कलसहा, सुलखियापुर, पासापुर, खनुवा और बेलाभेला गांवों के दायरे में लगभग 100 एकड़ भूमि पर …

Read More »

यूपी सरकार का बड़ा कदम: यूपी के सभी 75 जिलों में दस्तक देने जा रही ‘भारत टैक्सी’

सोचिए, दफ्तर छूटने का समय हो या बाहर तेज बारिश हो रही हो, और आपको टैक्सी का किराया दो से तीन गुना न देना पड़े! वहीं दूसरी तरफ, दिन-रात स्टेयरिंग संभालने वाले ड्राइवर की मेहनत की कमाई से कोई प्लेटफॉर्म कमीशन के नाम पर कटौती न करे! उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए यह सुखद बदलाव अब बहुत जल्द हकीकत …

Read More »

UP पंचायत सहायक मानदेय 50% बढ़ोतरी: ₹9,000 सैलरी, DBT पेमेंट और सेवा सुरक्षा के साथ मिलीं कई बड़ी सुविधाएं

सड़कों पर अपनी मांगों के लिए आवाज उठा रहे उत्तर प्रदेश के 57,000 से अधिक पंचायत सहायकों के लिए आखिरकार वह लम्हा आ ही गया, जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से मिली एक बड़ी राहत के बाद अब आंदोलन का माहौल खुशी और संतोष में बदल चुका है। पंचायती राज मंत्री …

Read More »

युवाओं को सरकारी नौकरी, किसानों को सस्ता कर्ज और चित्रकूट को नई रफ्तार: जानिए यूपी सरकार के वो बड़े फैसले जो आपसे जुड़े हैं

लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास का एक नया खाका तैयार किया गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में बुनियादी सुविधाओं, रोजगार, शिक्षा और कृषि को मजबूती देने के लिए कुल 23 अहम प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगा दी गई है सैन्य दिग्गजों और जवानों …

Read More »

यूपी के अधिवक्ताओं को 5 लाख का स्वास्थ्य कवच और हाइटेक सुविधाएं: जानिए योगी सरकार के बड़े फैसले

उत्तर प्रदेश में न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने और अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वकीलों की सुरक्षा, बुनियादी ढांचे और तकनीकी विकास से जुड़े अनेक बड़े कदम उठाने का ऐलान किया। 1. आधुनिक तकनीक और ‘फ्यूचर रेडी’ जस्टिस सिस्टम तकनीक के …

Read More »

रायबरेली में आस्था का संगम: ऊंचाहार में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा, राज्यपाल आनंदी बेन और सीएम योगी समेत दिग्गजों ने की शिरकत

रायबरेली: 14 सितंबर, सोमवार को पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से देवों के देव महादेव की शिवपुराण कथा ऊंचाहार के चंद्राई चौराहा टोल के पास आयोजित हो रही है। आज उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी का कथा श्रवण के लिए दोपहर 1 बजे आगमन हुआ। उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्रा जी से शिवपुराण कथा का श्रवण किया। …

Read More »

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का कायाकल्प: ₹1600 करोड़ का बड़ा मास्टरप्लान

प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इस स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत हो रही है। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (गोमतीनगर विस्तार) में ₹855 करोड़ से अधिक की लागत से 1,010 बिस्तरों वाला एक विशाल अस्पताल भवन बनने जा रहा है। इसके साथ ही, लोहिया संस्थान में किडनी, लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी सुपर-स्पेशियलिटी यूनिट्स भी अब पूरी तरह बनकर …

Read More »

फर्रुखाबाद में बोले योगी: हर संभव मदद पहुंचाएगी सरकार, 1000 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट, बेघर 31 लोगों को पट्टा

Farrukhabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गंगा की बाढ़ से घिरे 1,000 परिवारों को 26 प्रकार की सामग्री से सुसज्जित राहत किट वितरित कीं। साथ ही, बेघर हुए 31 बाढ़ पीड़ितों को आवासीय भूमि का पट्टा और मकान निर्माण …

Read More »

पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट, डुमरियागंज के विकास पर हुई चर्चा

आज पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, सनातन संस्कृति के रक्षक एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने जनपद सिद्धार्थनगर एवं अपने विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री जी से विस्तृत चर्चा की। इसके साथ …

Read More »

यूपी में 15 Senior IPS Officers के तबादले, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले, जानिए कौन कहां गया

UP IPS Officers Transfer: IPS अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) के साथ पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि अशोक मुथा को …

Read More »

मोदी सरकार लोकसभा और राज्यसभा में दो तिहाई समर्थन के नजदीक पहुँचने जा रही है, जानिए क्या होगा असर

2024 में बीजेपी 240 सीटों पर ही सिमटकर रह गई थी लेकिन सरकार बनाने के लिए 272 सीटें की ज़रूरत होती है, बीजेपी को साधारण बहुमत से 32 सीटें कम मिली थीं ऐसे में मोदी सरकार एनडीए (NDA) के सहयोगी दलों के समर्थन से चल रही है लोकसभा में सीटों के लिहाज से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की …

Read More »

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 क्रैश, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, दो हिस्सों में बंट गया विमान

भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। भारतीय वायुसेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब AN-32 जोरहाट एयरफ़ील्ड पर उतरने की कोशिश कर रहा था। शुरुआती जानकारियों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान एयरफोर्स स्टेशन के परिसर के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। …

Read More »

यूपी में अब बिजली उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी पर मिलेगा 6.50% ब्याज, 3.73 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिलों में एडजस्ट होंगे ₹300 करोड़

उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद राहत भरी और काम की खबर सामने आ रही है. उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा राज्य के करीब 3.73 करोड़ घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को उनकी जमा सिक्योरिटी राशि पर 6.50% की दर से ब्याज देने का फैसला किया गया है. सबसे खास बात यह है कि इस …

Read More »

राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विवाद तेज: अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, ट्रस्ट और पुलिस ने आरोपों का किया खंडन

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के दावों पर विवाद छिड़ गया है। मंदिर ट्रस्ट ने ऐसे आरोपों से इनकार किया है, जबकि पुलिस ने भी संबंधित गिरफ्तारी की खबरों को गलत बताया है अयोध्या स्थित राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक और सार्वजनिक बहस तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी …

Read More »

यूपी में बिजली हुई महंगी:फ्यूल सरचार्ज 10 प्रतिशत बढ़ाया गया, बढ़ेगा बिजली बिल

अब उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को भी महंगाई का एक और झटका लगने वाला है। यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जून 2026 के बिजली बिलों पर 10 प्रतिशत फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (FPPAS) लगाने का फैसला किया है। ऐसे समय में जब राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती की शिकायतें सामने …

Read More »

अगर सामने वाला देश और समाज की सुरक्षा के लिए खतरा है तो उसके लिए अहिंसा नहीं चल सकती है, “देश की रक्षा के लिए हिंसा जरूरी, धर्म की रक्षा सबसे जरूरी है..”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नौसेना म्यूजियम और नौसेना वाटिका के उद्घाटन पर कहा कि सैनिकों के प्रति सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि सुरक्षित वातावरण से ही निवेश और विकास को बढ़ावा मिलता है. योगी ने बताया कि रक्षा मंत्री के सहयोग और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी की टीम के प्रयासों से यह परियोजना …

Read More »

सीएम योगी ने रामगढ़ताल में की क्रूज की सवारी, लहरों पर विहार करने के साथ मुख्यमंत्री ने ताल की साफ-सफाई का लिया जायजा

गोरखपुर: जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के समापन पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम जनप्रतिनिधियों के साथ नैसर्गिक रामगढ़ताल में लेक क्वीन क्रूज की सवारी की। करीब 25 मिनट तक क्रूज पर सवार होकर मुख्यमंत्री निखरे ताल की लहरों के स्पंदन की आनंदानुभूति करने के साथ गोरखपुर की नई विकसित पहचान को ताल के …

Read More »

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर आगामी 18 जून को मतदान होगा, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर कब होंगे चुनाव? आ गई तारीख, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूलचुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के तारीखों का एलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्यसभा की 26 सीटों के लिए आगामी 18 जून को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना भी होगी।देश में होने वाले राज्यसभा चुनाव की …

Read More »

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज

यूपी की राजधानी लखनऊ में मेयर सुषमा खर्कवाल की पॉवर सीज हो गई है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय प्रशासनिक अधिकार सीज करने का बड़ा फैसला सुनाया है। लखनऊ नगर निगम से जुड़े एक अहम मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार …

Read More »