समितियों में ताले, इफको मे लगी कतार, खाद होने के बाद भी समितियों से नही हो रहा वितरण, किसान परेशान

रायबरेली,बछरावां,। धान की रोपाई के बाद किसानों को यूरिया खाद के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। 11 समितियों में ताले लटक रहे हैं।एसे मे किसानों को इफको केंद्र पर लाइन लगाना पड़ रहा है। यहां पर किसी को एक बोरी तो किसी को दो बोरी यूरिया मिल पा रही है। कशरावा, राजामाऊ, सुडौली, इचौली, समेत11 साधन सहकारी समितियां है। यहां पर खाद होने के बाद भी वितरण नही किया जा रहा है। इससे किसान बछरावां कस्बे के इफको केंद्र पर निर्भर हो गए हैं। इफको केंद्र पर प्रतिदिन भीड़ उमड़ रही है।किसान सुबह से लंबी कतारों में लग जाते है।शाम तक उन्हें केवल एक या दो बोरी यूरिया ही मिल पाती है। विशुनपुर के मनोज, थुलेंडी के दिलीप,अतरा के पंकज और इचौली के रामेश्वर ने बताया कि यूरिया न मिलने से धन की पैदावार मे कमी आयेगी। यदि समितियों से खाद का वितरण किया जाए,तो किसानों को इफको मे लंबी लाइन न लगना पड़े। इफको केंद्र प्रभारी सीताराम ने बताया कि यूरिया खाद का वितरण लगातार किया जा रहा है। भीड़ की कारण वितरण में कठिनाइयां आ रही हैं

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली

Check Also

फर्रुखाबाद में बोले योगी: हर संभव मदद पहुंचाएगी सरकार, 1000 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट, बेघर 31 लोगों को पट्टा

Farrukhabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *