रायबरेली। इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के उपलक्ष में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रलाय की तरफ से युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने किया। माई भारत नेशनल स्पोर्ट्स डे 2026 खेलो बिंदिया संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं छात्रावों को खेलों के महत्व, स्वस्थ्य जीवनशैली तथा खेलों मे सक्रिय सहभागिता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना है।

अध्यक्षता कर रही प्राचार्य डा. प्रीति तिवारी ने छात्रावों को वित्तीय रूप से जागरूक एवं निर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा वर्तमान समय प्रत्येक व्यक्ति के लिए धन का उचित प्रबंधन सुरक्षित निवेश तथा वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने छात्रावों को खेलों के महत्व को समझते हुवे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा खेल भावना,अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। वक्ता आरती यादव अनुराग यादव, विरेश प्रताप ने छात्रावो को निवेश के विभिन्न माध्यमों,निवेश से जुड़े जोखिम,निवेश करते समय बत्ती जाने वाली सावधानियों,निवेशक अधिकारियों तथा वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारी दी।
-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश