लखनऊ। 12 अगस्त-2026, उत्तर प्रदेश भारत सेवक समाज ने अपना 75वां स्थापना दिवस-गाँधी भवन,लखनऊ में हर्षोल्लास के साथ मनाया। सर्वप्रथम सामूहिक रूप से सेवागान संपन्न हुआ.
हीरक जयन्ती समारोह की अध्यक्षता संस्था के उत्तर प्रदेश के चैयरमैन श्री गोपबन्धु पटनायक जी(से.नि.IAS) ने करी। अपने उद्बोधन में उन्होंने समाज के सभी वर्गों द्वारा किये जान वाले प्रयासों से ही परिवर्तन आयेगा की अवधारणा पर बल दिया तथा संस्था के 75वें स्थापना दिवस कि सभी उपस्थित प्रबुद्ध जनों को शुभकामनायें दीं।
श्री शरद प्रकाश अग्रवाल जी, महामन्त्री-भारत सेवक समाज, उ.प्र.ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा संस्था के स्थापना वर्ष 1952 से लेकर आज तक के कार्यक्रमों पर बिन्दुवार प्रकाश डाला।
प्रथम प्रधानमन्त्री पंडित जवाहरलाल नेहरूजी की अध्यक्षता में संस्था का गठन हुआ था और श्री गुलजारीलाल नन्दा जी इसके प्रथम चेयरमैन बने थे।

योजना आयोग के द्वारा संस्था का गठन किया गया था जिसका उद्देश्य था कि एक गैर सरकारी तथा गैर राजनीतिक स्वैच्छिक संगठन ऐसा होना चाहिए जो राष्ट्र निर्माण हेतू बनाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन की देखरेख अलग से करे तथा जनता के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से उक्त योजनाओं का लाभ पहुँचाने में सरकार का सहयोग करे।
संस्था के लखनऊ मंडल में महामन्त्री तथा आयोजन के सह-संयोजक अखिलेश श्रीवास्तव जी ने संस्था के उद्देश्यों का वर्णन कर भारत सेवक समाज के लक्ष्य को दिग्दर्शित किया।
प्राचार्य के.के.सी.महाविद्यालय,लखनऊ डा.विनोद चन्दा जी-आज का युवा आन्दोलन तकनीक की अद्भुत देन है,किन्तु राष्ट्रीय चेतना की द्रष्टि से मानवीय संवेदनाओं का आभाव है। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए जिससे भावी भारत की युवा पीड़ी का मार्गदर्शन होता रहे।
संस्था की पूर्व प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती आरती बाजपेई जी ने अपने पिता स्व.गोपीनाथ दीक्षित-पूर्व मन्त्री उत्तर प्रदेश सरकार जी के नेतृत्व में बाल काल से ही अपने जुड़ाव और स्वमं प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किये गये समाजिक कार्यों का स्मरण किया तथा पुनः संस्था के क्रियाशील होने पर प्रसन्नता व्यक्त करी।
ऑल इन्डिया न्यूज़पेपर एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक डा.मोहम्मद कामरान साहब ने अपने सम्बोधन में युवा पीड़ी “जेन जी” का आवाह्न करते हुए उन्हें रचना,निर्माण,सेवा और सहायता के महान उद्देश्यों के प्रति जागरूक होने का आग्रह किया। रचनात्मक कार्यों के प्रति समर्पित होने हेतू प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम को श्री शत्रुघ्न बाबू यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष-कंफेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इम्पाईज एंड वर्कर्स-नई दिल्ली,श्री रविन्द्र सिंह जी महासचिव आयकर एवं केंद्रीय कर्मचारी महासंघ, लखनऊ,श्री तीर्थराज मिश्रा जी-कांग्रेस नेता,श्री प्रमोद पटेल जी-महामन्त्री ट्रेड यूनियन को0 कमेटी-उत्तर प्रदेश,सर्वेश तिवारी प्रतिनिधि-माध्यमिक शिक्षक संघ,उ0प्र0 ने भी सम्बन्धित किया।
कार्यक्रम के संयोजक के रूप में संस्था के प्रदेश सचिव श्री ज्ञानी त्रिवेदी जी ने आये हुए सभी गणमान्य अतिथियों का आभार प्रकट किया तथा आगामी एक वर्ष तक संस्थान के माध्यम से किये जाने वाले सामाजिक कार्यों तथा सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुँचाने के लक्ष्य को हासिल करने हेतू सबका सहयोग प्राप्त हो,ऐसा विनम्र निवेदन किया।
75वें स्थापना दिवस के अवसर पर “भारत सेवक समाज-उ.प्र.” ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विषेश योगदान के लिए अपने चेयरमैन श्री गोपबन्धु पटनायक जी(से.नि.IAS) सहित पूर्व अध्यक्ष श्रीमती आरती बाजपेई जी,श्री विनोद चंद्रा जी-प्राचार्य कान्यकुब्ज महाविद्यालय लखनऊ,श्री एस बी यादव जी, डा.मोहम्मद कामरान साहब-संरक्षक-“आईना”,श्री प्रदीप भाटिया जी,श्री अखिलेश श्रीवास्तव जी तथा श्री ज्ञानी त्रिवेदी का सम्मान स्मृति चिन्ह तथा तिरंगे का गमछा पहना कर किया।
श्री अनिल कुमार गुप्ता,श्री सर्वेश तिवारी जी-कानपुर,श्री लालबहादुर राय जी- सचिव- उ.प्र.गांधी स्मारक निधि,श्री तीर्थराज मिश्रा जी,श्री अजय सिंह जी-पूर्व निजी सचिव मा.भगवती सिंह जी,सुश्री सुधा तिवारी जी-गांधी भवन,गंगा प्रसाद दीक्षित जी-वरिष्ठ पत्रकार,उदय प्रताप सिंह भदौरिया,सुशील बाजपेई जी-कानपुर,चन्द्रशेखर यादव जी, श्री प्रदीप भाटिया जी,मनीष चित्रांश,श्री परमजीत सिंह जी-प्रदेश अध्यक्ष “आईना”,एजाज जी-पत्रकार, आशोक सिंघल जी,कुलदीप पांडेय जी-एडवोकेट,श्री अविनाश कुमार-पत्रकार,श्री सुभाष भल्ला जी एवं श्री अमोद श्रीवास्तव जी-वरिष्ठ पत्रकार सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राष्ट्रगान के उपरान्त कार्यक्रम का समापन हुआ तथा स्वलपाहार किया गया। समस्त उपस्थित प्रबुद्ध वर्ग का तिरंगा रूपी गमछा पहना कर अभिनन्दन किया गया।
-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश