रायबरेली जनपद,के गांव, डिडौली, परगना तहसील सदर, निवासी रवि शंकर सिंह को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ,पत्रकार भवन, प्रयागराज उत्तर प्रदेश के डॉक्टर श्री भगवान प्रसाद उपाध्याय,संस्थापक/संयोजक की संतुति पर रवि शंकर सिंह को संगठन रायबरेली,इकाई का जिला प्रभारी बनाया गया है।इससे उनके गांव वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

रायबरेली के विभिन्न समाचार पत्रों और इलेक्ट्रानिक चैनल के पत्रकारों ने खुशी जताई है और बधाई दी है। रवि शंकर सिंह समाज के ज्वलंत मुद्दों को उठाने,और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते है,वह समाज हर पीड़ित व्यक्ति के साथ हरदम मजबूती से खड़े रहते है। रवि शंकर सिंह पुलिस मुखबिर न्यूज डिजीटल पोर्टल,मासिक समाचार पत्र के ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्यरत है, पुलिस मुखबिर न्यूज जिले के अपराध, सामाजिक, राजनैतिक, और हर तरह की छोटी, बड़ी खबरों को सबसे पहले दिखाता है, पुलिस मुखबिर न्यूज एक प्रतिष्ठित समाचार चैनल है। जिले कई पत्रकार,तेजपाल चौहान, राजेंद्र बहादुर, विवेक तिवारी, राजकुमार यादव, सोनी कुमारी, विजय सिंह, संतोष सिंह आदि कई पत्रकारों ने रवि शंकर सिंह को जिला प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी है। रवि शंकर सिंह ने कहा कि हमें भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने रायबरेली जिले का जिला प्रभारी बनाकर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मैं पत्रकारों के हितों की रक्षा का सदैव ध्यान रखूंगा, अपने जनपद में संगठन की इकाई को मजबूत करने का काम करूंगा, पत्रकार साथियों के हर सुख दुख मे हरदम मजबूती से खड़ा रहूंगा, मैं पत्रकारों की की सुरक्षा के लिए भारत सरकार वा प्रदेश सरकार से यह मांग करता हूं की पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है। वह सदा समाज मे हो रहे भ्रष्टाचार,अपराध, और भी हर तरह के ज्वलंत मुद्दों को अपने पत्रकारिता से समाचार के माध्यम से समाज के सामने प्रस्तुत करता है। इसलिए सरकार से मेरी मांग है की पत्रकारों का निश्चित वेतन तय किया जाए, जिससे उनके परिवार का भरण पोषण हो सके क्योंकि बड़े समाचार पत्रों वा चैनलों को छोड़कर अधिकतर पत्रकार अवैतनिक होते है। इसलिए पत्रकार का बीमा किया जाए उनके सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करे पत्रकार आयोग का सरकार गठन करके पत्रकारों के हितों के लिए पॉलिसी बनाई जाए।
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश