रायबरेली। बुधवार, रायबरेली जिले के ऊंचाहार विधानसभा के बीकरगढ़ गांव निवासी, राजू यादव पुत्र माता बदल ने पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर सुबह अपने घर के बने कमरे में पंखे के हुक से लटक कर आत्महत्या कर ली।

सुबह घरवालों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज न मिलने पर घर वालो को शंका हुई घरवालों ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख सब दंग रह गए। राजू यादव का शव छत में लगे पंखे से लटक रहा था। घर के लोगो मे चीख पुकार मच गई। तुरंत गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक, समेत ऊंचाहार कोतवाली के दरोगा समेत बीकारगढ़ मे कई थानों की फोर्स पहुंची। तीन महीने पहले ही 28 वर्षीय राजू यादव की शादी हुई थी। परिवार का कहना है, पुलिस एक महीने पहले सड़क किनारे मृत मिले रामदीन की मौत के मामले में शक के आधार पर राजू यादव को आए दिन लगातार परेशान कर रही थी, एनकाउंटर करने की धमकी दे रही थी। घटना के समय उनकी पत्नी अंजली अपने मायके में थी। सुबह घटना की जानकारी हुई तो बिलखती हुई ससुराल पहुंची। बोली, अभी हाथ की मेंहदी भी नही छूटी और मांग का सिंदूर उजड़ गया। उनकी मां विपाता देवी बेहोश हो गई। होश में आई तो पुलिस को कोसने लगी। कहा,उनका बेटा बेकसूर था, फिर भी पुलिस ने एक बात नही मानी और बेटे को जान देने पर मजबूर कर दिया। राजू सात भाई और उसकी दो बहनें थी।

प्रदेश सचिव कांग्रेस नेता अतुल सिंह ने एसडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक, आलोक सिंह, प्रशासन से मांग की है, मृतक की पत्नी को नौकरी, 2 बीघा ज़मीन, और आर्थिक सहायता दिलवाए। दोषी पुलिस कर्मियों पर कठोर कारवाई सुनिश्चित करे प्रशासन।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश