डेढ़ साल बाद मिली जमीन, बनेगा विद्युत उपकेंद्र, भूमि विवाद के कारण नहीं शुरू हो सका काम, खर्च होंगे 4 करोड़

रायबरेली। शहर की डिग्री कॉलेज चौराहे के पास प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसे बनाने की स्वीकृति डेढ़ साल पहले मिल गई थी। टेंडर भी हो गया था, लेकिन भूमि विवाद के कारण निर्माण शुरू नही हो सका। राजस्व टीम ने भूमि का चिन्हांकन कर दिया है। जल्द ही उपकेंद्र का दोबारा टेंडर निकाला जाएगा। उपकेंद्र बनने से शहर के उपभोक्ताओं को बिजली संकट से राहत मिलेगी।

शहर में कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को देखते हुए डिग्री कॉलेज चौराहे को देखते हुए डिग्री कॉलेज चौराहे के पास करीब चार करोड़ रुपए की लागत से उपकेंद्र प्रस्तावित है।निर्माण के लिए डेढ़ साल पहले ही शासन से हरी झंडी मिल गई थी। प्रस्तावित जगह पर बोर्ड भी लगा दिया। भवन और बैरिकेटिंग निर्माण के लिए टेंडर भी निकाला गया था। इसी बीच भूमि को लेकर आपत्ति लग गई। इससे निर्माण शुरू नही हो सका। इसके बनने से इंदिरा नगर,प्रगतिपुरम उपकेंद्र का लोड काम होगा। उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिलेगी।तीन दिन पहले राजस्व और पावर कॉर्पोरेशन की टीम मौके पर पहुंची।प्रस्तावित भूमि की पैमाइस की। इसके बाद 15 बिस्वा भूमि उपकेंद्र के लिए चिन्हित की गई।मुख्य अभियंता रविचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उपकेंद्र के लिए भूमि मिल गई है। जल्द ही निर्माण शुरू कराया जायेगा।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली

Check Also

मछली खाने वाले बयान पर कोर्ट पहुंचे अजय राय, सीएम योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का परिवाद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *