10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर आगामी 18 जून को मतदान होगा, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर कब होंगे चुनाव? आ गई तारीख, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल
चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के तारीखों का एलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्यसभा की 26 सीटों के लिए आगामी 18 जून को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना भी होगी।
देश में होने वाले राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया. चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया. गुजरात-मध्यप्रदेश समेत 10 राज्यों की 24 सीटों पर चुनाव 18 जून 2026 को कराया जाएगा. इसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती भी होगी. चुनाव आयोग की घोषणा के बाद संबंधित राज्यों में सियासी हलचल तेज हो गई है.
चुनाव आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, राज्यसभा के जिन 24 सदस्यों का कार्यकाल जून और जुलाई 2026 में खत्म हो रहा है. उनकी सीटों पर चुनाव कराया जाएगा. इन चुनावों के लिए अधिसूचना 1 जून 2026 को जारी होगी. उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी. नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 11 जून तय की गई है.
आयोग के मुताबिक, मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. इसके बाद उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी. पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून 2026 तक पूरी कर ली जाएगी.
इन चुनावों में आंध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक और मिजोरम की सीटें शामिल हैं. सबसे ज्यादा चार सीटें आंध्र प्रदेश और गुजरात से खाली हो रही हैं. वहीं कर्नाटक से भी चार राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है.
जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें मल्लिकार्जन खरगे, दिग्जिवजय सिंह और पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा का नाम भी शामिल है. राजस्थान से राजेंद्र गहलोत, नीरज डांगी और रवनीत सिंह की सीटें भी खाली हो रही हैं.
चुनाव आयोग ने साफ निर्देश दिया है कि मतदान के दौरान केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही इस्तेमाल किया जाएगा. किसी अन्य पेन के उपयोग की अनुमति नहीं होगी. साथ ही चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की जाएगी ताकि मतदान निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके.
राजनीतिक तौर पर इन चुनावों को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि राज्यसभा में संख्या बल कई बड़े विधेयकों और राजनीतिक रणनीतियों पर असर डालता है. ऐसे में आने वाले दिनों में विभिन्न दल उम्मीदवारों के चयन और समर्थन जुटाने की कवायद तेज कर सकते हैं.
किस राज्य की कितनी सीटों पर चुनाव?
आंध्र प्रदेश: 4
गुजरात: 4
कर्नाटक: 4
मध्य प्रदेश: 3
राजस्थान: 3
झारखंड: 2
मणिपुर: 1
मेघालय: 1
अरुणाचल प्रदेश :
मिजोरम :1

Check Also

UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश की सियासत में गर्मी, BJP, SP, BSP, Congress ने 2027 चुनाव के लिए कसी कमर

उत्तर प्रदेश की सियासत में सोमवार का दिन बेहद अहम साबित हो रहा है। चुनावी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *