मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को यूपी रोडवेज की सामान्य बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश सरकार ने लोक कल्याण संकल्प-2022 के तहत ‘सशक्त नारी’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सामान्य बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है। यह फैसला वरिष्ठ महिलाओं को आर्थिक राहत देने के साथ ही उन्हें आवागमन में अधिक स्वतंत्रता और सुविधा देने वाला कदम साबित होगा।
इस योजना के तहत निशुल्क यात्रा सुविधा को व्यवस्थित तरीके से लागू करने के लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की ओर से विशेष स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। स्मार्ट कार्ड के माध्यम से पात्र महिला यात्रियों की पहचान और निशुल्क यात्रा की व्यवस्था को सुगम बनाया जा सकेगा।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को खास तोहफा
कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि करीब एक करोड़ से ऊपर की महिलाओं को लाभ मिलेगा. वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड दिखाकर यात्रा किया जा सकेगा. मंत्री ने बताया कि रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को सीएम योगी की अध्यक्षता में बड़ा उपहार दिया गया है. इसके साथ ही परिवहन विभाग 250 इलेक्ट्रिक बसों (42 सीटर, 52 सीटर) को 425 की लागत से खरीदेगा इसकी स्वीकृति दी गई है,
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) एवं सिटी बस सेवा की बसों में सभी बहनों, बेटियों और माताओं को एक सहयात्री के साथ 27, 28 और 29 अगस्त, 2026 तक तीन दिनों की निःशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी
रक्षाबंधन पर भी मिलेगा फ्री यात्रा का लाभ
वहीं रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश में पहले की तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 26,28,29 अगस्त को (27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक) परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी मिलेगी.
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश