मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का लखनऊ के सिविल अस्पताल में महज 38 साल की उम्र में निधन हो गया है, घर पहुंचीं अपर्णा यादव, भारी संख्या में भीड़ जमा

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह निधन हो गया. वहीं प्रतीक का पोस्टमार्टम भी हो गया है. प्रतीक का शव अब पोस्टमार्टम हाउस से उनके आवास पर जा रहा है. हालांकि पहले खबरें सामने आ रही थीं कि अपर्णा यादव सीधा एयरपोर्ट से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचेंगी. लेकिन अब उनके प्लान में बदलाव हो गया है. अपर्णा यादव सीधा आवास पर पहुंच रही हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक प्रतीक के पोस्टमार्टम के बाद भी मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि शाम पांच बजे तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आएगी. हालांकि प्रतीक के शव का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है. वहीं अखिलेश यादव ने प्रतीक यादव की मौत को लेकर कहा था जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, वह किया जाएगा. पुलिस ने प्रतीक के बेडरूम को सील कर दिया है. इसके अलावा प्रतीक के मोबाइल फोन और लैपटॉप को भी अपने कब्जे में ले लिया है.

सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर देवेश चंद्र पांडेय ने प्रतीक यादव का शरीर नीला पड़ने के सवाल पर कहा कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है. इसके साथ ही इन्होंने कहा कि पहले ड्राइवर आता है और एक डॉक्टर जाते हैं. हालत सामान्य न होने पर जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनके शरीर मे कोई हरकत नहीं थी और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

अखिलेश यादव ने दावा किया है कि उनके भाई प्रतीक यादव बिजनेस में नुकसान  चलते दुखी थे. अखिलेश के इस बयान से सस्पेंस खड़ा हो गया है. उनका कहना है कि प्रतीक एक अच्छा लड़का था लेकिन आर्थिक संकट को लेकर दुखी रहता था. अब वह हमारे बीच नहीं है. दो महीने पहले मुलाकात हुई थी. तब भी हमने कहा था कि स्वास्थ्य का ध्यान रखिए.

Check Also

यूपी में बिजली हुई महंगी:फ्यूल सरचार्ज 10 प्रतिशत बढ़ाया गया, बढ़ेगा बिजली बिल

अब उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को भी महंगाई का एक और झटका लगने वाला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *