रायबरेली के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में अब आधुनिक उत्सव भवन बनाए जाएंगे। यह पहल शहरों के वैवाहिक स्थलों की तर्ज पर की गई है। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के संताव मे 1.41 करोड़ की लागत से उत्सव भवन बनवाने का काम शुरू हो गया है। पिछले साल हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र को चुना गया था इस क्षेत्र के संताव मे कम भी शुरू करा दिया गया है। इसके लिए जिले को 1.41 करोड़ रुपए मिले हैं अब जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों मे उत्सव भवन बनेंगे। विभाग की ओर से यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में विवाहवौर अन्य आयोजनों के लिए सुविधा प्रदान करेगी । इस परियोजना का लक्ष्य ग्रामीण आबादी को भी उच्च गुणवत्ता वाले आयोजन स्थल उपलब्ध कराना है। सताव मे बन रहा उत्सव लॉन इस दिशा में पहला कदम है ।इसके सफल क्रियान्वन के बाद अन्य क्षेत्रों मे भी काम शुरू होगा। जिला प्रशासन ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में उत्सव भवनों की लिए स्थल चयन के निर्देश दिए है।इनमे ऊंचाहार सदर सरेनी बछरावां विधानसभा क्षेत्र सामिल हैं। इन क्षेत्रों में उत्सव भवन बनवाने के लिए संबंधित विभागों मे प्रस्ताव भी मांगे गए हैं। यह योजना ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने मे सहायक होगी।डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र की सन्ताव में 1.41 करोड़ की लागत से उत्सव भवन बनवाने का काम शुरू करा दिया है ।जिले के अन्य पांच विधानसभा क्षेत्रों मे भी उत्सव भवन बनवाने के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं।

प्रदेश की करीब 70 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। इन ग्रामीण क्षेत्रों में शादी, मुंडन और अन्य पारंपरिक आयोजनों के लिए उचित स्थान की कमी से लोगों को लंबे समय से परेशानी हो रही थी।
पंचायतों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार से बारात घर बनाने की मांग लगातार की जा रही थी, लेकिन पंचायती राज विभाग के पास सीमित संसाधन होने के कारण इसे अमल में नहीं लाया जा सका।
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि गुरुवार को कैबिनेट ने हर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में एक ‘पंचायत उत्सव भवन’ बनाने की स्वीकृति दे दी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस योजना के पहले चरण में 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
पंचायत उत्सव भवन बन जाने से ग्रामीणों को मांगलिक कार्यों के लिए उपयुक्त स्थान मिल सकेगा, साथ ही पंचायत की आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। पहले से स्वीकृत एक पंचायत उत्सव भवन बनवाए जाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत उत्सव भवन बनवाए जाने की मंजूरी की जानकारी है। काम ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराया जाएगा।
शासन ने शहरों की भांति गांवों में भी लोगों को शादी-ब्याह के साथ ही अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए मैरिज लॉन की तर्ज पर पंचायत उत्सव भवन की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के परिवार में होने वाले मांगलिक कार्यक्रमों के लिए स्थान के अभाव की समस्या नहीं होने पाएगी। पंचायतीराज निदेशालय ने पंचायत उत्सव भवन बनवाए जाने की मंजूरी दी है। संबंधित से कहा गया है कि काम गुणवत्तापरक और शासन की गाइडलाइन के अनुसार कराया जाए।
-रवि शंकर सिंह, रायबरेली संवाददाता की रिपोर्ट
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश