लखनऊ: मंगलवार 18 अगस्त, बक्शी का तालाब ब्लॉक, लखनऊ के श्री रेस्टोरेंट में लखनऊ जिला अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह उर्फ बबलू सिंह ने संगठन सृजन अभियान की बैठक आयोजित की। गुजरात की पूर्व राज्यसभा सांसद, हाई कोर्ट की वकील, केंद्रीय समिति की पर्यवेक्षक श्रीमती अमी याग्निक, पूर्व सांसद बाराबंकी पीएल पुनिया, कांग्रेस प्रदेश सचिव, पूर्व प्रत्याशी ऊंचाहार विधानसभा, लखनऊ के प्रभारी पर्यवेक्षक अतुल सिंह ने अपने संबोधन मे कहा की कांग्रेस ने अपने समय की सरकार मे बहुत सारे कानून जनता के हित में बनाए है। जिला लेबल से ग्राउंड लेबल तक गांव-गांव जाएँ और गांव की जनता की समस्या सुनें उसका निवारण करवाए।

कांग्रेस महिला नेता श्रीमती प्रिया गोशवामी, निर्जन सिंह, विमला देवी, प्रदेश सचिव यूथ चांद जिब्राइल, अखिलेश प्रताप त्रिपाठी, बुजुर्ग नेता महिपाल यादव, जय नारायण सिंह, सरकार हुसैन, प्रसांत कुमार श्रीवास्तव, ब्लॉक महा सचिव जय नारायण सिंह, कुम्हरावा मंडल अध्यक्ष काकोरी ब्लॉक प्रभारी गोलू पाठक, राजू तिवारी, अयोध्या पाल, संतराम रावत, माता प्रसाद राजपूत, राम सागर पल, महादेव कोरी, सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

लखनऊ: अमित त्यागी द्वारा आयोजित 174 मध्य विधानसभा शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ में संगठन सृजन अभियान की बैठक आयोजित हुई। उबैद भाई, एआईसीसी की सदस्य,पूर्व राज्यसभा सांसद,हाईकोर्ट की वकील, केंद्रीय पर्यवेक्षक, अमी याग्निक, दूसरे प्रदेश सचिव पूर्व प्रत्याशी ऊंचाहार विधानसभा, व पर्यवेक्षक अतुल सिंह ने कहा की आज केंद्र सरकार में हिटलर शाही की सरकार है इनसे हमारे जननायक राहुल गांधी विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी लगातार लड़ रहे हैं संघर्ष कर रहे हैं।

सबसे पहले यह हमसे हमे अपने बूथ को मजबूत बनाना है बूथ जीता मतलब चुनाव जीता। इस मौके पर नेता इरफान रैनी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तीर्थराज मिश्रा, उबैद, मंटू सिंह, फैजल, महिला नेता साधना मिश्रा, राकेश पोद्दार, आदि पदाधिकारी सैकडो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश