रायबरेली में आस्था का संगम: ऊंचाहार में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा, राज्यपाल आनंदी बेन और सीएम योगी समेत दिग्गजों ने की शिरकत

रायबरेली: 14 सितंबर, सोमवार को पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से देवों के देव महादेव की शिवपुराण कथा ऊंचाहार के चंद्राई चौराहा टोल के पास आयोजित हो रही है। आज उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी का कथा श्रवण के लिए दोपहर 1 बजे आगमन हुआ। उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्रा जी से शिवपुराण कथा का श्रवण किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी भी कथा सुनने के लिए पधारीं।

उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री, जिनमें राजेंद्र शुक्ला और राकेश कुमार राठौर, तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मुख्य रूप से शामिल हुए और उन्होंने शिवपुराण की कथा का रसपान किया। इससे एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी भी दोपहर में हेलिकॉप्टर से कथा स्थल पर पहुंचे थे।

धर्म पर विचार: सीएम योगी ने कहा कि हमने धर्म को केवल पूजा-पाठ की विधि तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे समाज का प्राण माना है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव लोकमंगल और कल्याण के देवता हैं, जो समाज से नकारात्मकता को दूर करते हैं

ऊंचाहार के अगल बगल विभिन्न जिलों और क्षेत्रीय माताएं बहनें, पुरुष और बच्चे मुख्यरूप से शिव पुराण कथा सुनने लाखों की संख्या मे पहुंच रहे है। शिव पुराण की कथा 17 सितंबर तक चलेगी उसके बाद उसका समापन होगा।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज यहां उपस्थित होकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें समय मिलता था, तब वह टीवी के माध्यम से परम पूज्य पं० प्रदीप मिश्रा जी की कथा का श्रवण करती थीं। आज प्रत्यक्ष रूप से इस पावन स्थल पर उपस्थित होकर उनकी कथा सुनने तथा आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला, यह उनके लिए अत्यंत सुखद एवं सौभाग्य का विषय है।

राज्यपाल ने कहा कि यह अत्यंत पवित्र एवं आध्यात्मिक स्थल है, जहां बड़ी संख्या में साधु-संत विराजमान हैं और लाखों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र होकर श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण कर रहे हैं तथा आध्यात्मिक लाभ एवं संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से लोगों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं एवं सनातन मूल्यों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है।

राज्यपाल ने भव्य एवं पावन श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन के लिए मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Check Also

योगी की पाती – विजयादशमी संदेश: माफिया से मुक्त भूमि पर गरीबों को मिलेंगे आवास, CM ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का दिया संदेश

शारदीय नवरात्र की महानवमी और विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *