रवि शंकर सिंह को एक और नई जिम्मेदारी मिली। राष्ट्रीय अध्यक्ष,डॉक्टर अनुराग सक्सेना की संतुति पर बनाए गए जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया के जिला मेंबर।

रायबरेली सदर तहसील छेत्र के डिडौली गांव निवासी रवि शंकर सिंह पुत्र हरिकेश को जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया का डिस्ट्रिक मेम्बर नियुक्त किया गया है। यह खबर सुनते ही रवि शंकर सिंह के परिवार के सदस्य और गांव वालो मे खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के समाजसेवी और व्यापारी सुरेश बहादुर सिंह, मिंदर सिंह, स्वागत रिसॉर्ट डिडौली के मालिक नितिन चौधरी ने कहा कि रवि शंकर सिंह बहुत अच्छे दिल के इंसान, कर्मठ मेहनती इंसान है, वह समसायवो में भी अवसर देखते है कभी घबराते नहीं। सबसे बड़ी खूबी उनमें साहस और निडरता नही चाहें जितनी बड़ी आफत आए वह कभी घबराते नही साहस से उसका सामना करते है। रवि शंकर सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद प्रत्यासी दिलीप सिंह एडवोकेट ने कहा की भैया कभी भी अपने विरोधियों के सामने झुके नहीं अपने धैर्य और कलम की ताकत उनको परास्त कर दिया। जिले के प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार रवि शंकर सिंह को बधाई देने उनके आवास पर आ रहे है। सिंह ने अपने संबोधन मे कहा कि मैं सदैव अपने पत्रकार भाईयो के हितों के लिए सरकार के सामने मजबूती से आवाज़ उठाऊंगा, दूसरा मैं केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से यह मांग करता हूं कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार आयोग का गठन किया जाए, जिसमे हर पत्रकार का 20 लाख का बीमा, एक सम्मान जनक वेतन उनके परिवार की सुरक्षा, पत्रकार और उसके अश्रितो को कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश