संपूर्ण समाधान दिवस में अफसरों ने सुनी शिकायतें, सीडीओ ने सदर तहसील में समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

केस-1
ऊंचाहार तहसील सभागार में शनिवार को तहसीलदार सुनील कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें सलीमपुर भैंरी गांव की गुड्डी देवी ने गांव के कुछ लोगों पर मकान की दीवार क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया। वहीं बटोआपुर गांव के छेदीलाल ने रास्ते पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की।
दिव्यांग की दूर नहीं हुई समस्या
केस-2
डलमऊ। एसडीएम डलमऊ प्रतीक सिंह ने लोगों की फरियाद सुनी। 34 में पांच शिकायतें निपटी। बजरंगगंज गांव के असलम भैंरी से दिव्यांग हैं। ट्राई साइकिल आवास के लिए फरियाद लेकर गए, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। आश्वासन मिला कि समस्या दूर कराई जाएगी।

जिले के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं और निस्तारण का भरोसा दिया। ज्यादातर फरियादियों को न्याय नहीं मिलने पर मायूस होकर लौटना पड़ा। सीडीओ अंजुलता ने कहा कि शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है। यहां पर 56 शिकायतें आईं। इनमें 10 का मौके पर निस्तारण किया गया।

-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली

Check Also

योगी की पाती – विजयादशमी संदेश: माफिया से मुक्त भूमि पर गरीबों को मिलेंगे आवास, CM ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का दिया संदेश

शारदीय नवरात्र की महानवमी और विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *