रायबरेली: जिले में मंगलवार सुबह बारिश से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। 150 गांवों में आठ घंटे बिजली गुल रही। शहर में बिजली की आवाजाही से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। यह हाल तब है जब मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पांच दिनों तक अनुरक्षण कार्य कराया गया। बावजूद इसके लोगों को ट्रिपिंग से जूझना पड़ रहा है।

बारिश से ऊंचाहार व जमुनापुर उपकेंद्र की बिजली ध्वस्त हो गई। कहीं पर तार टूट गए तो कहीं पर इंसुलेटर खराब हो गए। तारों पर पेड़ों की डालें गिर गई। इससे बिजली बाधित रही। जमुनापुर उपकेंद्र से केबल में स्पार्किंग से मचा अफरातफरी
रायबरेली शहर के जेल रोड स्थित साकेत नगर मोहल्ले में सोमवार रात एलटी केबल में शॉर्टसर्किट हो गया। इससे केबल धू-धू कर जलने लगी। चिंगारी से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्पार्किंग करीब पांच मिनट तक हुई। नागरिकों की सूचना पर बिजली बंद की गई। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने केबल को दुरुस्त कराया। इस दौरान करीब आधा घंटे बिजली गुल रही।
उपखंड अधिकारी सौरभ जायसवाल ने बताया कि जली केबल को रात में ही ठीक करा दिया गया। ईश्वरदासपुर, बहेरपुर, सरायंभान, गौकना, शहरजादपुर, कोटिया चित्रा, मखदूमपुर, सैदलीपुर, किसुनदासपुर, रामचंद्रपुर, रामसांडा, दौलतपुर, नजनपुर, पुनशाहपुर, अरखा, केंदराबांवा, कल्यानी, हरबंधपुर, बहेरवा, अकौड़िया, खरौली, बहेरवा समेत 150 गांवों की बिजली आपूर्ति 8 घंटे ठप रही।
सुबह करीब सात बजे बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। दोपहर 12 बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। छतोह, सलोन, लालगंज, महाराजगंज, शिवगढ़ उपकेंद्र की बिजली गुल रही। मुख्य अभियंता रविचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के चलते बिजली बंद थी।
-रवि शंकर सिंह, संवादाता, रायबरेली
Rising UttarPradesh राइजिंग उत्तर प्रदेश