बिना बताए महंगे हुए मोबाइल रिचार्ज: एयरटेल-जियो के झटके के बाद Oct-Dec 2026 में 10-15% और बढ़ोतरी के आसार

मोबाइल रिचार्ज प्लान्स बिना किसी औपचारिक घोषणा के महंगे हो रहे हैं, जिससे ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। एयरटेल ने सस्ते प्लान हटाए हैं, जबकि जियो ने प्राइम मेंबरशिप फिर से शुरू की है, और अक्टूबर-दिसंबर 2026 तक 10-15% की और बढ़ोतरी की संभावना है।

मोबाइल रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों पर एक बार फिर महंगाई का असर पड़ सकता है। जी हां, पिछले कुछ वक्त से टेलीकॉम कंपनियां बिना किसी बड़े एलान के अपने प्रीपेड प्लान्स में बदलाव करती दिखाई दे रही हैं। कहीं सस्ते प्लान पूरी तरह बंद कर दिए गए तो कहीं उनकी जगह महंगे ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं। यही कारण है कि कुछ रिचार्ज पहले के मुकाबले करीब 16 फीसदी तक महंगे हो गए हैं।

बता दें कि कंपनियों ने जुलाई 2024 के बाद से अभी तक कोई बड़ी औपचारिक टैरिफ बढ़ोतरी की घोषित नहीं की है लेकिन इसके बावजूद प्लान्स की कीमतें धीरे-धीरे बढ़ती जा रही हैं। अब सवाल ये है कि क्या आने वाले महीनों में एक बार फिर बड़ा टैरिफ हाइक देखने को मिल सकता है? चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं…

Airtel ने हाल ही में अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स को लिस्ट से पूरी तरह हटा दिया है। कंपनी ने ₹249, ₹299, ₹579, ₹619 और ₹649 वाले प्लान बंद कर दिए हैं। इन प्लान्स के हटने के बाद कई यूजर्स को ज्यादा कीमत वाले ऑप्शंस की तरफ जाना पड़ रहा है।

Jio ने भी सीधे तौर पर प्लान महंगे करने के बजाय Jio Prime Membership को दोबारा लॉन्च कर दिया है। इसके लिए यूजर्स को एनुअल ₹300 देने होंगे और मेम्बरशिप पीरियड में के दौरान किसी भी प्लान की कीमतें नहीं बढ़ेंगी।

Check Also

H-1B वीजा पर ट्रंप का नया वार : अब अमेरिका जाने के लिए चुकाने पड़ेंगे 98 लाख!

ट्रंप प्रशासन ने H-1B वीजा की नई अर्जी पर $1,03,265 यानी करीब 98 लाख रुपये …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *